×

कोरोना केसों में तेजी से बढ़ी चिंता, ईरान को पीछे छोड़ टॉप 10 देशों में पहुंचा भारत

दरअसल हाल के दिनों में भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों के दौरान रोजाना करीब 6000 से ज्यादा नए केस सामने आने के बाद शनिवार को रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए।

Shivani Awasthi
Published on: 25 May 2020 3:04 AM GMT
कोरोना केसों में तेजी से बढ़ी चिंता, ईरान को पीछे छोड़ टॉप 10 देशों में पहुंचा भारत
X

अंशुमान तिवारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है । पिछले चार दिनों के दौरान रोजाना कोरोना के छह हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। मरीजों की संख्या में इस तेज बढ़ोतरी के कारण भारत ईरान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। जानकारों का कहना है यदि इसी रफ्तार से केस बढ़ते रहे तो भारत जल्द ही तुर्की को भी पीछे छोड़ देगा।

भारत दसवां सर्वाधिक संक्रमित देश

दरअसल हाल के दिनों में भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों के दौरान रोजाना करीब 6000 से ज्यादा नए केस सामने आने के बाद शनिवार को रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। शनिवार को देश में 6767 नए मामले सामने सामने आए। अब भारत दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक संक्रमित दसवां देश बन गया है। भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 138536 हो गई है जबकि ईरान में कोरोना के 133701 मरीज हैं।

चार दिनों में तुर्की भी छूट जाएगा पीछे

ईरान में हाल के दिनों में औसतन रोजाना 2000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं जबकि भारत में औसतन उससे तीन गुना अधिक नए मामले रोजाना दर्ज किए जा रहा हैं। दुनिया के सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में इस समय तुर्की नौवें स्थान पर है। वहां पर औसतन रोजाना 1000 नए केस सामने आ रहे हैं। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आई तेजी को देखते हुए माना जा रहा है कि भारत 4 से 5 दिनों में तुर्की को भी पछाड़ कर दुनिया में नौवें स्थान पर पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ेंः राफेल लड़ाकू विमानों पर फ्रांस का बड़ा एलान, कोरोना संकट का नहीं होगा कोई असर

अमेरिका अभी भी बना हुआ है टॉप पर

अमेरिका अभी भी दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। यहां 16 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं। ब्राजील में चार सप्ताह में करीब साढ़े तीन लाख मरीजों की पहचान की गई है और वह अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ब्राजील के बाद रूस, यूके और स्पेन क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। यूके और फ्रांस को छोड़ दें तो बाकी सभी प्रभावित देशों में कोरोना का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है।

भारत की रफ्तार तुर्की व जर्मनी से तेज

डाटा समीक्षक जेम्स विल्सन का कहना है कि तुर्की में इस समय कोरोना के 1.55 लाख मरीज हैं और वह नौवें स्थान पर है जबकि जर्मनी 1.79 लाख मरीजों के साथ आठवें स्थान पर बना हुआ है। इन दोनों देशों में मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है, लेकिन भारत में एक्टिव केस मिलने की रफ्तार इन दोनों देशों से ज्यादा है। इसीलिए माना जा रहा है कि भारत जल्द ही सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में एक छलांग और लगाकर तुर्की को पीछे छोड़ देगा।

ये भी पढ़ेंः सबसे चर्चित अखबार का अनोखा फ्रंट पेज: खबर और तस्वीर नहीं, छाप दी ये पूरी लिस्ट

16 मई को चीन को छोड़ा था पीछे

भारत 16 मई को चीन को पीछे छोड़ते हुए एक लाख मरीजों वाले देशों की सूची में शामिल हुआ था। कोरोना संकट के 100 दिन गुजारने के बाद भारत ने चीन को पीछे छोड़ा था। करीब 15 दिन पहले भारत ने कनाडा और पेरू को पीछे छोड़ते हुए 14 वें स्थान से सीधे 11 वें स्थान पर छलांग लगा दी थी।

जानकारों का कहना है कि देश के विभिन्न प्रदेशों में कोरोना की रफ्तार में तेजी दर्ज की जा रही है। हाल के दिनों में देश में कोरोना के जो मरीज सामने आए हैं उनमें प्रवासियों की संख्या काफी ज्यादा है। देश में सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में महाराष्ट्र अभी भी टॉप पर बना हुआ है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story