×

भारत और ब्रिटेन के बीच 8 जनवरी से फिर शुरू होंगी उड़ानें, इस वजह से लगी थी रोक

यूरोप, खाड़ी देशों समेत 35 से ज्यादा देशों ने ब्रिटेन से उड़ानों या ट्रेन संचालन पर रोक लगाई थी। ब्रिटिश सरकार ने तो लंदन और कई अन्य इलाकों में नाइट कर्फ्यू का भी ऐलान किया है। भारत में भी नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए नए साल के शुरुआती दिनों में बंदिशें लगाई गई हैं।

suman
Published on: 1 Jan 2021 3:16 PM GMT
भारत और ब्रिटेन के बीच 8 जनवरी से फिर शुरू होंगी उड़ानें, इस वजह से लगी थी रोक
X
8 जनवरी से फिर बहाल होगी भारत-ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा,इस वजह से लगा था प्रतिबंध

नई दिल्ली : 8 जनवरी 2021 से दोबारा भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानें शुरू हो जाएंगी। केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ने कहा कि इसका फैसला ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी तक संचालन 15 उड़ानें प्रति सप्ताह पर सीमित रहेगा। यह सीमा दोनों देशों की एयरलाइन के लिए है और उड़ानें केवल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद से ही संचालित होंगी।

भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानें

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानें 8 जनवरी 2021 से दोबारा शुरू की जाएंगी। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को देख 21-22 दिसंबर से ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। और यहां से भी ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी।

यह पढ़ें...कंगना ने भतीजे के साथ इस गाने पर किया गजब का डांस, वायरल हुआ वीडियो



ब्रिटेन पर हवाई प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने उसे तब 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। भारत के अलावा फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड समेत कई यूरोपीय देशों ने भी ब्रिटेन पर हवाई प्रतिबंध लगाया था। देश में ब्रिटेन के कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित होने वालों की संख्या 20 से ज्यादा हो गई है। अभी तक कुल 107 सैंपल की रिपोर्ट आई है।।

बता दें कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक है। यूरोप, खाड़ी देशों समेत 35 से ज्यादा देशों ने ब्रिटेन से उड़ानों या ट्रेन संचालन पर रोक लगाई थी। ब्रिटिश सरकार ने तो लंदन और कई अन्य इलाकों में नाइट कर्फ्यू का भी ऐलान किया है। भारत में भी नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए नए साल के शुरुआती दिनों में बंदिशें लगाई गई हैं।

यह पढ़ें...सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, यहां निकली है 7000 पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती

पुरी ने ट्वीट कर कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानें 8 जनवरी 2021 से शुरू होंगी। 23 जनवरी तक परिचालन केवल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से दोनों देशों के वाहक के लिए प्रत्येक सप्ताह 15 उड़ानों तक सीमित रहेगा।

suman

suman

Next Story