×

बिगड़ने लगा मौसम: अगले कुछ दिन तक यहां होगी बारिश और बर्फबारी, चेतावनी जारी

भारत के मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में 22 फरवरी तक रात में गर्मी बने रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में  वायु प्रदूषण  की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

suman
Published on: 22 Feb 2021 3:07 AM GMT
बिगड़ने लगा मौसम: अगले कुछ दिन तक यहां होगी बारिश और बर्फबारी, चेतावनी जारी
X
भारत के मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में 22 फरवरी तक रात में गर्मी बने रहने की संभावना है।

नई दिल्‍ली: देश में कड़ाके की ठण्ड पड़ने के बाद मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है अब ठण्ड की जगह गर्मीं ने ले रही है। यहाँ की देश के उत्तरी राज्यों में कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेट से ऊपर तक जाने लगा है।

रात में गर्मी

उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रात में गर्मी महसूस की जाने लगी है। भारत के मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में 22 फरवरी तक रात में गर्मी बने रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

winter

यह पढ़ें....चोर मालकिनः मकान को बनाया चोरी का अड्डा, किराएदारों को अपने ही घर पर लूटा

राजस्थान के मौसम में बदलाव

आज राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ा था, लेकिन आज मौसम में ठंड है। और कई जगहों पर हल्की बुंदाबादी हो रही है। आने वाले कुछ दिन फिर से सुबह और शाम को ठंड बढ़ जाएगी।

लेकिन इसके बावजूद देश के अधिकांश भागों में इन दिनों भी ठंड और बर्फबारी भी जारी है ।अब दिन के समय तापमान में तेजी देखने को भी मिल रही है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों के मौसम में जमीन आसमान का अंतर है। कई जगहों पर इन दिनों बर्फबारी रुक रुककर हो रही है।

winter

दक्षिण भारत का मौसम भी बिगड़ा

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो दिनों तक आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल , राजस्थान और माहे में हल्‍की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ अंदरूनी इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 22 फरवरी को गरज के साथ बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। वहीं 22 फरवरी की सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और उत्‍तर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में हल्‍के से लेकर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

22 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक बर्फबारी

आईएमडी ने कहा है कि 22 फरवरी के बाद से इस कोहरे में कमी आने लगेगी। आईएमडी के अनुसार 22 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।इसके साथ ही जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में अगले 5 दिनों तक तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने की बात कही गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। आने वाले दिनों 25 से 28 फरवरी तक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।इसके साथ ही 27 से 28 फरवरी तक राज्य के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

winter

यह पढ़ें....UP Budget 2021: योगी के बजट में सौगातों की बारिश, चुनाव से पहले बड़े एलान

यूपी समेत इन राज्यों में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ झारखंड के कई जिलों में 22 फरवरी से 25 फरवरी के बीच गरज चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है | उत्तरप्रदेश में आंशिक बादल छायें रहेंगे। राज्य के पूर्वी एवं पश्चिमी बागों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की सम्भावना है। 24 और 25 फरवरी को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई जगहों पर मध्यम से तेज वर्षा की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी उस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वही राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है ।।

suman

suman

Next Story