×

आज से तेज बारिश: बर्फबारी भी हुई शुरू, मौसम का हाल जानें यहां...

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को दक्षिण के कुछ राज्‍यों में बारिश होने के साथ ही उत्‍तर भारत के ऊंचे स्‍थानों पर बर्फबारी हो सकती है। 

Shivani
Published on: 7 Dec 2020 4:36 AM GMT
आज से तेज बारिश: बर्फबारी भी हुई शुरू, मौसम का हाल जानें यहां...
X

नई दिल्ली: भारत के दक्षिणों क्षेत्रों में चक्रवात तूफ़ान बुरेवी आकर चला गया, हालाँकि इस बीच तटीय क्षेत्रों में बारिश हुई और मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल यहां भारी बारिश के आसार हैं। वहीं देश के उत्तरी भाग में तापमान कम होने से ठंड बढ़ रही है। ऐसे में इन क्षेत्रों में बर्फबारी होना शुरू हो जायेगी। देश के कई क्षेत्रों में ठंड भी बढ़ रही है।

बुरेवी की रवानगी, दक्षिण भारत के क्षेत्रं में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक़, भारत में कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। तमिलनाडु में कई दिनों से बारिश हो रही है, जिसके कारण यहां 7 लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा लगातार हो रही बारिश से 75 झोपड़ियां और आठ अन्य घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। वहीं कुल 1725 झोपड़ियों और 410 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं।

Weather Forecast Update Winter Rainfall Cold Wave cyclone

वहीं बारिश के आसार अब भी कम नहीं हुए है। कहा जा रहा है कि तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप के कई हिस्‍सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तरी क्षेत्रों में बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड़

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को दक्षिण के कुछ राज्‍यों में बारिश होने के साथ ही उत्‍तर भारत के ऊंचे स्‍थानों पर बर्फबारी हो सकती है। जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और लद्दाख के कई हिस्‍सों में सोमवार को बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानों की ओर बर्फीली हवा बहने से तापमान में गिरावट आएगी।

china expanding weather modification program to make artificial rain snowfall

महाराष्ट्र में सर्दी की शुरूआत

भारत मौसम के मुताबिक, चक्रवातों एवं बंगाल की खाड़ी में गंभीर दबाब के क्षेत्रों के कारण महाराष्ट्र में सर्दी आने में देरी हुई है। अधिकारी ने बताया कि गंभीर दबाव के क्षेत्रों के कमजोर होने के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिररावट दर्ज की गयी है। महाराष्ट्र में सर्दी के मौसम की शुरूआत अब हो सकती है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली जाना करें कैंसिल: सील हुए बॉर्डर, किसानों ने किया चक्का जाम, हालात ऐसे..

मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ा

वही मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिसंबर के पहले सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य से अधिक गर्म रहा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित 21 जिलों में शनिवार एवं रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.9 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story