×

मौसम का रुख बदला: कहीं पतझड़ तो कहीं अब भी सर्दी, इन इलाकों में चढ़ा पारा

प्रदेश के 9 जिलों में ओला वृष्टि के साथ ही वज्रपात और गर्जन की संभावना है। वहीं, 8 से 21 फरवरी तक तापमान अधिकतम 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम 13 से 15 डिग्री के बीच रहेगा।

suman
Published on: 18 Feb 2021 3:28 AM GMT
मौसम का रुख बदला: कहीं पतझड़ तो कहीं अब भी सर्दी, इन इलाकों में चढ़ा पारा
X
राजस्थान में सर्दी, बहुत गर्म:

जयपुर : पिछले कई दिनों से पूरे देश के मौसम में बदलाव हो रहा है। कहीं से सर्दी काफूर हो गई तो कहीं अभी भी बारिश ओले,ठंड और तेज हवाओं ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। कई राज्यों में मौसम का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

राजस्थान के मौसम की बात करें तो यहां पर कहीं मौसम सामान्य तो कहीं सर्दी है।कल बुधवार को राजस्थान के माउंट आबू में सर्दी का असर फिर से बढ़ा हुआ दिखाई दिया। वहीं, बिहार का भागलपुर जिला लगातार प्रदेश में दूसरे दिन सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार छह साल में 17 फरवरी को भागलपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा।

सुबह देर तक कोहरा

राजस्थान का हिल स्टेशन माउंट आबू में फिर से सर्दी का असर बढ़ गया है। इसकी वजह है उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद वहां से आ रही सर्द हवाएं। बुधवार को माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह देर तक कोहरा छाए रहने के साथ जगह-जगह ओस गिरी।

ठंड लगातार कम होने लगी

बिहार में इस बार फरवरी का दूसरा सप्ताह आते ही ठंड लगातार कम होने लगी है। 17 फरवरी को शहर छह साल में सबसे गर्म रहा। सूबे में लगातार दूसरे दिन भागलपुर सबसे गर्म रहा। भागलपुर के साथ डेहरी का भी अधिकतम तापमान बुधवार को 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक आंशिक बादल छाए रहने की आशंका है। शुक्र और शनिवार को गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। जिसके बाद ठंड खात्मे की ओर बढ़ जाएगी।

weather

यह पढ़ें..कोरोना हो चुका है तो भी जरूर लें वैक्सीन, संक्रमण अवस्था में नहीं लगेगा टीका

तापमान में धीरे- धीरे गिरावट

मध्य प्रदेश में रात में फिर ठंड में इजाफा हो सकता है। वजह यह है कि बादल छंटने के बाद रात के तापमान में धीरे- धीरे गिरावट होगी। पारा सामान्य या उसके आसपास पहुंच सकता है। बुधवार को दिन का तापमान 29.5 डिग्री और रात का तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी के आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का यहां के मौसम पर कोई असर नहीं होगा।

सूखी पत्तियों आपका स्वागत करेगी

रायपुर की सड़कों में इन दिनों पेड़ों की सूखी पत्तियों आपका स्वागत करती नजर आएंगी। बुधवार को शहर में हुई हल्की से मौसम ठंडा हो गया। बादलों के कारण दिन का तापमान 23.8 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से आठ डिग्री कम है। हवा में नमी सुबह 79 प्रतिशत थी, जो शाम को 63 फीसदी रही।

weather

यह पढ़ें...लखनऊ: महिला आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन, गंभीर मुद्दे पर डाला गया प्रकाश

हल्की बारिश और तापमान में गिरावट

झारखंड में राजधानी में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की बारिश भी हुई। इस वजह से दिन के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, रात के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ाेतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रांची सहित प्रदेश के 9 जिलों में ओला वृष्टि के साथ ही वज्रपात और गर्जन की संभावना है। वहीं, 8 से 21 फरवरी तक तापमान अधिकतम 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम 13 से 15 डिग्री के बीच रहेगा।

suman

suman

Next Story