×

सुन ले पाकिस्तान! देश ही नहीं देश के बाहर भी तैनात है भारतीय सेना

हैती में मानवाधिकारों की सुरक्षा और न्याय प्रणाली को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए यहां पर यूएन का शांति मिशन चल रहा है। आपको बता दें कि हैती में भारतीय सेना मौजूद है।

Shivakant Shukla
Published on: 26 July 2023 7:04 AM GMT
सुन ले पाकिस्तान! देश ही नहीं देश के बाहर भी तैनात है भारतीय सेना
X

लखनऊ: भारतीय सेना का जलवा देश में ​ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। देश के जांबाजों की ताकत और शौर्य का अंदाजा पूरी दुनिया को है। आप नहीं जानते होंगे कि सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में भाररतीय सेना के जवान तैनात हैं तो आइये बताते हैं कि आखिर क्यों...

ये भी पढ़ें— …तो इस तरह रेखा रहती हैं 65 साल की उम्र में भी फिट, जानें क्या है राज

भारत के अलावा इन पांच देशों में क्यों तैनात हैं भारतीय सैनिक

1. लेबनान

जानकारी आपको बता दें कि लेबनान देश में भारत ने 892 सैनिक तैनात किए हैं। यह सभी सैनिक लेबनान में शांति के लिए तैनात हैं। लेबनान में सुरक्षा और मेडिकल सेवाओं के लिए इन सैनिकों को तैनात किया गया है।

2. कांगो

कांगो एक अफ्रीकी देश कहलाता है। यहां पर माहौल बहुत ज्यादा खराब रहता है। कांगो में भारत के बहुत सारे सैनिक शांति और मेडिकल यूनिट के लिए तैनात हैं। इनके अलावा भारत तिब्बत सीमा में भी पुलिस के जवान तैनात हैं।

ये भी पढ़ें— खतरा! अगर आप भी खेलते हैं मोबाइल पर गेम, तो जल्दी पढ़ें ये खबर

3. सूडान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सूडान और दक्षिण सूडान के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए यहां पर यूएन ने एक शांति मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन के दौरान दो भारतीय पैदल सेना बटालियन तैनात की गई है।

4. कोलन हाइट

जानकारी के लिए आपको बता दें इजराइल में यह जगह सीरिया और इजराइल सीमा का काम करती है। इजरायल सीरिया के बीच में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए भारत ने अपने सैनिक यहां पर तैनात किए हैं।

ये भी पढ़ें— यहां चूहों को पकड़ने पर खर्च होते हैं करोड़ों रुपये, पढ़ें पूरा मामला

5. हैती

हैती में मानवाधिकारों की सुरक्षा और न्याय प्रणाली को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए यहां पर यूएन का शांति मिशन चल रहा है। आपको बता दें कि हैती में भारतीय सेना मौजूद है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story