×

...तो इस तरह रेखा रहती हैं 65 साल की उम्र में भी फिट, जानें क्या है राज

रेखा रोज योग और मेडिटेशन करती हैं और इसी तरह वो अपने स्किन और बॉडी का भरपूर ख्याल रखती हैं।

Shreya
Published on: 26 July 2023 6:56 AM GMT
...तो इस तरह रेखा रहती हैं 65 साल की उम्र में भी फिट, जानें क्या है राज
X
...तो इस तरह रेखा रहती हैं 65 साल की उम्र में भी फिट, जानें क्या है राज

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा अपने अदाकारी के साथ-साथ अपने लुक और फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। अक्सर सभी जानना चाहते हैं कि रेखा 65 साल की उम्र में भी इतना फिट कैसे रहती हैं, और आखिर उनके ग्लोइंग स्किन का क्या राज है? तो चलिए आज आपको बताते हैं कि रेखा आखिर क्या खाती हैं जो इस उम्र में भी वो इतनी फिट हैं।

पानी से रखती हैं स्किन को हाइड्रेटेड-

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा एक स्पेशल डाइट को फॉलो करती हैं और साथ में एक्सरसाइज भी करती हैं। लेकिन इन सबसे ज्यादा अगर वो किसी चीज का ध्यान रखती हैं तो वो है पानी। जी हां, रेखा पूरे दिन भर में 10 से 12 ग्लास पानी पीती हैं। रेखा का मानना है कि स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए और बॉडी को डीटॉक्स करने के लिए पानी बेहद जरुरी है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ बवाल, चले पत्थर

स्पेशल डाइट को करती हैं फॉलो-

रेखा फिट बॉडी के लिए एक बेलेंस्ड डाइट को फॉलो करती हैं जिसमें जंक फूड सख्ती से मना है। साथ ही वो कम तेल और मसाले में बनी सब्जियां खाती हैं। साथ ही रोटी और दही भी उनके डाइट में शामिल है।

7:30 बजे तक करती हैं डिनर-

रेखा अपना डिनर 7:30 बजे तक खा लेती हैं। रात के खाने और सोने के समय के बीच में रेखा 2 घंटे का अंतर रखती हैं। इस हेल्थी डाइट के साथ रेखा रोज अपने स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज, क्लेंज और टोन भी करती हैं।

यह भी पढ़ें: आ गया नया मोबाइल गेम, PUBG को दे रहा टक्कर, जानिए क्या है खास

योग और मेडिटेशन से बॉडी को रखती हैं फिट-

एक्सरसाइज की बात करें तो रेखा रोज योग और मेडिटेशन करती हैं और इसी तरह वो अपने स्किन और बॉडी का भरपूर ख्याल रखती हैं।

6 दशक बीता चुकी हैं बॉलीवुड में-

रेखा ने 70 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था। रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री में 6 दशक बीता चुकी हैं। पिछली बार रेखा को फिल्म शमिताभ में देखा गया था। इसके अलावा पिछले साल उन्होंने फिल्म यमला पगला दिवाना फिर से में स्पेशल अपीरियेंस दी थी।

पानीपत में कर रहीं काम-

रेखा जल्द ही अर्जुन कपूर की मूवी पानीपत में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: BiggBoss 13: रील कपल के बीच हुई लड़ाई, यहां जानें पूरी बात

Shreya

Shreya

Next Story