×

बड़ा फैसला: इस दिन से खुल जाएंगे सभी स्मारक, संस्कृति मंत्री ने किया एलान

अब भारत के सभी स्मारकों को खोला जाएगा। इसे लेकर संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने एलान किया है। 6 जुलाई से ASI द्वारा संरक्षित सभी स्मारक खोल दिए जाएंगे।

Shivani
Published on: 2 July 2020 2:20 PM GMT
बड़ा फैसला: इस दिन से खुल जाएंगे सभी स्मारक, संस्कृति मंत्री ने किया एलान
X

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच अनलॉक 2 लागू होने के बाद कई पाबंदियों में ढील दी गयी। इसी कड़ी में अब पर्यटकों के लिए भारत के सभी स्मारकों को खोला जाएगा। इसे लेकर संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने एलान कर दिया है। 6 जुलाई से एएसआई द्वारा संरक्षित सभी स्मारक खोल दिए जाएंगे।

6 जुलाई से खुलेंगे भारत के सभी स्मारक

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाया गया तो देश की अर्थव्यवस्था भी रुक गयी। हालाँकि सरकार ने अब सभी गतिविधियों को पटरी पर लाने की कोशिश शुरू कर दी है। इसी क्रम में ताज समेत कई भारतीय ऐतिहासिक स्मारकों से भी राज्यों को राजस्व मिलता है। हालाँकि इन्हे भी लॉकडाउन के बाद से बंद कर दिया गया था। लेकिन अब इन्हे दोबारा खोलने का एलान कर दिया गया है।

संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया एलान

संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की घोषणा करते हुए लिखा, 'सांची (मध्यप्रदेश), पुराना किला (दिल्ली), खजुराहो (विश्व धरोहर) के प्रतीकात्मक चित्र। मैंने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, एएसआई के साथ निर्णय लिया है कि आगामी 6 जुलाई से सभी स्मारकों को पूर्णसुरक्षा के साथ खोला जा सकता है।'



सांची के स्तूप, पुराना किला और खजुराहो की तस्वीरें की शेयर

इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में मध्य प्रदेश के रायसेन में सम्राट अशोक द्वारा बनवाए गए सांची के स्तूप, दिल्ली में स्थित शेरशाह सूरी द्वारा बनवाए गए पुराना किला और मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित विश्व धरोहर खजुराहो की तस्वीरें भी शेयर की। संस्कृति मंत्री ट्वीट में पीएमओ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अतुल्य भारत, पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और बीजेपी मध्य प्रदेश को टैग किया है। हालाँकि स्मारकों के संचालन के दौरान कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। जिसकी जिम्मेदारी स्मारक के अधिकारियों की होगी।

ये भी पढ़ेंःप्रियंका बनेंगी मुख्यमंत्री: कांग्रेस ने शुरू कर दी तैयारी, योगी को देंगी टक्कर

सुरक्षा और कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

बता दें कि इसके पहले जून में संस्कृति मंत्रालय ने एएसआई के रखरखाव वाले 3,000 से ज्यादा स्मारकों में से 820 को खोलने के आदेश दिए था। इन स्मारकों में धार्मिक समारोह होते हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 17 मार्च से भारत के 3,691 स्मारक और पुरातत्व स्थल कोरोना संकट के मद्देनजर बंद कर दिए थे, इनकी देखभाल की जिम्मेदारी एएसआई की है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story