प्रियंका बनेंगी मुख्यमंत्री: कांग्रेस ने शुरू कर दी तैयारी, योगी को देंगी टक्कर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली स्थिति लोधी एस्टेट के सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस मिला है। ऐसे में सूत्रों से पता चला है कि अब प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना आवास बनाएंगी।

Newstrack
Published on: 2 July 2020 2:01 PM GMT
प्रियंका बनेंगी मुख्यमंत्री: कांग्रेस ने शुरू कर दी तैयारी, योगी को देंगी टक्कर
X

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली स्थिति लोधी एस्टेट के सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस मिला है। ऐसे में सूत्रों से पता चला है कि अब प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना आवास बनाएंगी। वहीं दिल्ली में घर खाली कराने के नोटिस के बाद से प्रिंयका गांधी को यूपी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग भी जोरो-शोरों पर उठने लगी है।

ये भी पढ़ें... मूसलाधार बारिश शुरू: मायानगरी में अलर्ट जारी, 48 घंटों में भरभरा के बरसेंगे बादल

कांग्रेस ने खुद पर बताया हमला

दिल्ली के लोधी एस्टेट के सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से दिया गया है। प्रियंका को 1 अगस्त तक इसे खाली करने का समय दिया गया है। हालांकि कांग्रेस ने इसे खुद पर हमला बताया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका जल्द ही राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में गोखले मार्ग स्थित घर में रहने आएंगी। बता दें, ये घर इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का है।

इंदिरा गांधी की मामी यानी पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल की पत्नी थीं। ऐसे में कई सालों से गोखले मार्ग पर स्थित ये कौल बंगला बंद पड़ा है।

ये भी पढ़ें...बादल से आई तबाही: बिहार में फिर मचा हाहाकार, बिछ गई लाशें

चुनावी टक्कर

इसके साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी इस बार उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनावी टक्कर दे सकती हैं। अब तो वे राजधानी लखनऊ भाजपा के गण में निवास भी करने आ रही हैं।

महामारी के शुरूआती दौर से ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर एक से बढ़कर एक तंज कसे हैं। प्रियंका गांधी ने अपने पत्रों, ट्वीट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मदद से प्रदेश की योगी सरकार पर तमाम प्रश्न उठाए और अभी भी ये कांग्रेस पार्टी द्वारा ये कार्य प्रक्रिया पर है।

ये भी पढ़ें...तबाही ही तबाही: मौत का इतना भयानक मंजर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story