×

फिर तबाही मचाएगा कोरोना! इन राज्यों में मचा हाहाकार, 83 दिन में सबसे ज्यादा केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। देश में 19 जनवरी के बाद पहली बार 20 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। देश में शनिवार को 24,882 नए केस सामने आए।

Newstrack
Published on: 13 March 2021 2:25 PM GMT
फिर तबाही मचाएगा कोरोना! इन राज्यों में मचा हाहाकार, 83 दिन में सबसे ज्यादा केस
X
देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। देश में शनिवार को कोरोना के कुल मामले 11.33 करोड़ का आंकड़ा पार कर गए।

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से फैलने लगा है। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। देश में शनिवार को कोरोना के कुल मामले 11.33 करोड़ का आंकड़ा पार कर गए। इन मामलों में संक्रमण के 87.22 फीसदी नए मामले सिर्फ सात राज्यों से हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। देश में 19 जनवरी के बाद पहली बार 20 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। देश में शनिवार को 24,882 नए केस सामने आए। देश में कुल मामलों के 1.78 फीसदी एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में देश के कुल 63.57 फीसदी एक्टिव केस हैं।

हाल के दिनों में देश में कोरोना के नए मामले में तेजी देखी गई है। बीते 24 घंटे में 140 लोगों की जान गई है। देश के 5 राज्यों में 81.43 प्रतिशत मौतें दर्ज हुई हैं। इनमें सिर्फ महाराष्ट्र में 56 लोगों की मौत हुई जबिक पंजाब में 34 लोगों की जान चली गई। केरल में बीते 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें...अमरनाथ यात्रा का ऐलान: बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला, जानें कब से होगी शुरुआत

Coronavirus

भारत में शनिवार को कोरोना के 24,882 नए मामले सामने आए। यह एक दिन में इस साल मरीजों की सबसे अधिक संख्या है। इसके साथ ही देश में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,13,33,728 हो गई है।

83 दिन में सबसे ज्यादा केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों की संख्या बीते 83 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 20 दिसंबर को 26,624 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 140 कोरोना मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक देश में कोरोना महामारी से 1,58,446 लोगों की जान जा चुकी है।

ये भी पढ़ें...भारत ने बनाया रिकॉर्ड: वैक्सीनेशन में सबसे आगे, एक दिन में लाखों का हुआ टीकाकरण

आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी 2,02,022 मरीजों को इलाज चल रहा है जो कुल संक्रमितों का 1.74 फीसदी है, जबकि नए मामलों में बढ़ोतरी की वजह से मरीजों के ठीक होने की दर में भी गिरावट आई है और यह 96.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,09,73,260 हो गई है जबकि वहीं, संक्रमितों में मृत्युदर 1.40 प्रतिशत है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story