×

Flight Emergency Landing: असम में इंडिगो विमान की हुई आपात लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री समेत दो विधायक भी थे सवार

Flight Emergency Landing: असम में इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को टेक ऑफ के बाद फौरन लैंड कराना पड़ा। विमान ने डिब्रूगढ़ के लिए उड़ान भरा था लेकिन रास्ते में पायलट ने प्लेन में कुछ तकनीकी समस्या महसूस किया, जिसके बाद फौरन गुवाहटी में इमरजेंसी लैंडिग हुई।

Krishna Chaudhary
Published on: 4 Jun 2023 2:45 PM GMT (Updated on: 4 Jun 2023 3:07 PM GMT)
Flight Emergency Landing: असम में इंडिगो विमान की हुई आपात लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री समेत दो विधायक भी थे सवार
X
इंडिगो विमान (सोशल मीडिया)

Flight Emergency Landing: असम में इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को टेक ऑफ के बाद फौरन लैंड कराना पड़ा। विमान ने डिब्रूगढ़ के लिए उड़ान भरा था लेकिन रास्ते में पायलट ने प्लेन में कुछ तकनीकी समस्या महसूस किया, जिसके बाद फौरन गुवाहटी में इमरजेंसी लैंडिग हुई। इस विमान में केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी सवार थे। उनके साथ दो बीजेपी विधायक भी मौजूद थे। एयरलाइन ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।

खबरों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2652 आज यानी रविवार 4 जून सुबह 8.40 बजे गुवाहटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से डिब्रूगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऑफ के महज 20 मिनट ही हुए होंगे कि पायलट को विमान में कुछ तकनीकी खराबी समझ आई। इसके पायलट ने बिना कोई रिस्क लेते हुए विमान को फौरन गुवाहटी एययरपोर्ट की ओर मोड़ दिया और प्रिकॉशन लैंडिंग कराई। एयरपोर्ट पर विमान के लैंड होने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। विमान में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री रामेश्वर तेली भी अन्य यात्रियों के साथ सवार थे। उनके साथ डिब्रूगढ़ के बीजेपी विधायक प्रशांत फूकन और दुनियाजान के भाजपा एमएलए तेरश ग्लाला भी मौजूद थे।

विधायक ने घटना की दी जानकारी

डिब्रूगढ़ विधायक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब हमने गुवाहटी से टेक-ऑफ किया था, तब विमान में कोई समस्या नहीं थी। मगर 20 मिनट बाद ही विमान को गुवाहटी लौटा दिया गया। हमें एयरलाइंस के कर्मचारियों ने बताया कि विमान में कुछ तकनीकी समस्या आ गई, इसलिए फ्लाइट को वापस लौटाना पड़ा। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन डिब्रूगढ़ कैसे जाएंगे इसे लेकर परेशान हैं। अभी तक विमानन कंपनी ने वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।

इससे पहले बीते दिनों मंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई जा रही फ्लाइट भी टेक ऑफ के समय विमान से पक्षी टकरा गया था। इंडिगो की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा था। दूसरे विमान से यात्रियों को भेजा गया था।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story