×

बलात्कारी उठा ले गए शेर सिंह की पत्नी, सिर पर दे मारा धारदार तीर

इंदौर शहर में शनिवार की रात बड़वानी से एमवाय हॉस्पिटल में एक ऐसा बुरी तरह से जख्मी शख्स पहुंचा। उसके सिर में तीर घुसा हुआ था। घायल शख्स की पत्नी को बदमाश अपहरण(Kidnap) कर दुष्कर्म करने के लिए ले जा रहे थे। इस पर जब पति ने उन बदमाशों का विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर तीर से हमला कर दिया।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Jan 2021 11:38 AM GMT
बलात्कारी उठा ले गए शेर सिंह की पत्नी, सिर पर दे मारा धारदार तीर
X
बलात्कारी उठा ले गए शेर सिंह की पत्नी, सिर पर दे मारा धारदार तीर

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। शहर में शनिवार की रात बड़वानी से एमवाय हॉस्पिटल में एक ऐसा बुरी तरह से जख्मी शख्स पहुंचा। उसके सिर में तीर घुसा हुआ था। इलाज के लिए पहुंचे शख्स ने जब सिर पर तीर घुसे होने के पूरी कहानी सुनाई, तो सभी के होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें... पत्नी निकली खूंखार कातिल: पति को जिंदा जला दिया, वारदात से मची सनसनी

पत्नी को बदमाश अपहरण कर दुष्कर्म

इंदौर में घायल शख्स की पत्नी को बदमाश अपहरण(Kidnap) कर दुष्कर्म करने के लिए ले जा रहे थे। इस पर जब पति ने उन बदमाशों का विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर तीर से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल को परिजन उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर आए। जहां अब उसके सिर का ऑपरेशन कर तीर निकाला जाएगा।

रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, घायल का नाम शेर सिंह है। घायल शेर सिंह मूल रूप से बड़वानी जिले के ग्राम बलखडी का रहने वाला है। उसके परिजनों का आरोप है कि शनिवार को भारत और कन्हैया अपने कुछ साथियों के साथ आए और शेर सिंह कि पत्नी को उठाकर ले जाने लगे। उन बदमाशों का कहना था कि तेरी पत्नी के साथ गलत काम करेंगे।

crime scene फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...रेप का राज्य: रोजाना होती हैं 5 दुष्कर्म की वारदातें, बलात्कारियों को नहीं किसी का खौफ

तीर शेर सिंह के सिर में

परिजनों का आरोप है कि जब शेर सिंह अपनी पत्नी को छुड़वाने आया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और एक के बाद एक कई बार तीर चलाए। उनके हमले में एक तीर शेर सिंह के सिर में घुस गया। इस हमले के बाद बदमाश भाग निकले।

तभी तुरंत ही घायल को परिजन पहले बड़वानी लेकर पहुंचे। इसके बाद हालत मरीज की हालत देखते हुए इंदौर लेकर पहुंचे। फिलहाल घायल का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। यहां डॉक्टर ऑपरेशन कर सिर में फंसा तीर निकालेंगे। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बादमाशों को लेकर कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें...शर्मनाक वारदात: 9 लोगों ने लड़की से किया गैंगरेप, मरा समझ जंगल में…

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story