×

डरे आनंद महिंद्रा: इस खतरनाक बीमारी से हुए चिंतित, कही ये बड़ी बात

मानव जाति पर लगातार आ रहे संकटों पर भारतीय उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने चिंता जताई है और कहा कि अब मानवजाति पर रहम होना चाहिए।

Newstrack
Published on: 6 July 2020 8:41 AM GMT
डरे आनंद महिंद्रा: इस खतरनाक बीमारी से हुए चिंतित, कही ये बड़ी बात
X

नई दिल्ली: पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण की चपेट में पहले से है। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक कोरोना की ना तो कोई दावा आ पायी और न ही कोई वैक्सीन आ पाई है और ना ही कोई कारगर इलाज ढूंढा जा सका है। इसी बीच चीन (China) से एक और डराने वाली खबर सामने आई है। उत्तरी चीन के एक शहर बयन्नु्र में रविवार को प्लेग (Plague) के दो मामले सामने आए।

मानवजाति पर रहम होना चाहिए- आनंद महिंद्रा

बयन्नु्र शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार आ रहे संकटों पर भारतीय उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने चिंता जताई है और कहा कि अब मानवजाति पर रहम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब ऐसी खबरें सहन नहीं हो पा रही हैं। मैं ऐसे मामलों को अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं।

प्लेग को लेकर शहर में हाई अलर्ट जारी

चीनी मीडिया के अनुसार, अभी ब्यूलबोनिक प्लेग दो मामले सामने आए हैं। दरअसल, ये बीमारी इंसान से इंसान में फैलने में सक्षम है। इसलिए कई और मामले सामने आने की आशंका है। इसके चलते शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। चीन की सरकारी मीडिया पीपुल्स डेली ऑनलाइन के अनुसार, आंतरिक मंगोलियाई स्वायत्त क्षेत्र बयन्नुगर ने प्लेग की रोकथाम और नियंत्रण के लिए तीसरे स्तर की चेतावनी जारी की है।

ये भी देखें: यहां कांग्रेस ने चलाया जागरूकता अभियान: अरविंद वशिष्ठ

2020 के अंत तक बड़ा खतरा

बयन्नु्र के अस्पताल में शनिवार को ब्यूबोनिक प्लेग के मामले सामने आने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने घोषणा की है कि चेतावनी 2020 के अंत तक जारी रहेगी। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस समय शहर में मानव प्लेग महामारी फैलने का खतरा है। जनता को आत्मरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ानी चाहिए और असामान्य स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में तत्काल जानकारी देनी चाहिए। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने 1 जुलाई को कहा था कि पश्चिम मंगोलिया के खोड प्रांत में ब्यूबोनिक प्लेग के दो संदिग्ध मामले सामने आए थे, जिनकी प्रयोगशाला जांच में पुष्टि हो गई है।

Newstrack

Newstrack

Next Story