Cancelled Trains: भारी बारिश के चलते कई ट्रेने रद्द, देखें लिस्ट

Cancelled Trains: अंबाला, मुरादाबाद और दिल्ली मण्डल के सरहिंद से नंगलडैम, चंडीगढ़ से सानेहवाल, सहारनपुर से अम्बाला, दिल्ली यमुना ब्रिज पर जल स्तर बढ़ने एवं हरिद्वार-मोतीचूर रेलखंड में भारी जल भराव के चलते रेल गाड़ियां रद्द कर दी गई है।

Anant Shukla
Published on: 13 July 2023 4:03 PM GMT
Cancelled Trains: भारी बारिश के चलते कई ट्रेने रद्द, देखें लिस्ट
X
IRCTC canceled Many trains due to heavy rain (Photo-Social Media)

Cancelled Trains: उत्तर भारत में हो रही मुसलाधारी बारिश की व जगह-जगह पानी भरा हुआ है, जिसके चलते- अंबाला, मुरादाबाद और दिल्ली मण्डल के सरहिंद से नंगलडैम, चंडीगढ़ से सानेहवाल, सहारनपुर से अम्बाला, दिल्ली यमुना ब्रिज पर जल स्तर बढ़ने एवं हरिद्वार-मोतीचूर रेलखंड में भारी जल भराव के चलते रेल गाड़ियां रद्द कर दी गई है। लखनऊ मण्डल से प्रारंभ होने वाली और गुजरने वाली रेल गाड़ियां अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। ऐसे में आप यात्रा का प्रोग्राम बना रहें हैं तो सावधान हो जाएं। भारी बारिश के चलते हर तरफ व्यवस्था अस्तव्यस्त है। ऐसे में जरूरी नहीं है तो यात्रा को टाल दें।

लखनऊ मण्डल से प्रारंभ होने वाली और गुजरने वाली निरस्त रेल गाड़ियां

  • गाड़ी संख्या 13006 (अमृतसर – हावड़ा मेल)
  • गाड़ी संख्या 12238 (जम्मूतवी – लखनऊ एक्सप्रेस)
  • गाड़ी संख्या 14218 (चंडीगढ़ – प्रयागराज संगम एक्सप्रेस)
  • गाड़ी संख्या 15119 (बनारस – देहरादून एक्सप्रेस)
  • गाड़ी संख्या 15120 (देहरादून - बनारस एक्सप्रेस)
  • गाड़ी संख्या 15006 (देहरादून – गोरखपुर एक्सप्रेस)
  • गाड़ी संख्या 13010 (योग नगरी ऋषिकेश – हावडा एक्सप्रेस)

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेल गाड़ियां

  • गाड़ी संख्या 12372 (बीकानेर – हावडा एक्सप्रेस)। ये गाड़ी दिनांक 13 जुलाई 2023 को वाया दिल्ली सराय रोहिल्ला से नई दिल्ली, साहिबाबाद होते हुए गाज़ियाबाद जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 15708 (अमृतसर – कटिहार एक्सप्रेस) दिनांक 13 जुलाई 2023 को वाया सब्जी मंडी नई दिल्ली साहिबाबाद जाएगी।

शॉर्ट टर्मिनेटेड रेलगाड़ी

  • गाड़ी संख्या 15705 ( कटिहार – दिल्ली हमसफ़र एक्सप्रेस) दिनांक 13 जुलाई 2023 कानपुर में शॉर्टट र्मिनेट रहेगी|
  • गाड़ीसंख्या 15706 (दिल्ली - कटिहार हमसफ़र एक्सप्रेस) दिनांक 14 जलाई 2023 कानपुर से प्रारंभ होगी|
  • गाड़ी संख्या 13308 (फिरोजपुर – धनबाद एक्सप्रेस) दिनांक 13 जुलाई 2023 लुधियाना से प्रारंभ होगी|ऐसे में यदि आप उपर्युक्त ट्रेन से कहीं जाना चाहते हैं तो लिस्ट देख कर ही निकलें।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story