×

इरफ़ान के लिए बोलीं पत्नी सुतापा- मैंने कुछ खोया नहीं

उन्होंने इस तस्वीर के जरिये वो सब याद क्या किया जो उन्होंने इरफ़ान से सिखा। जो उन्हें इरफ़ान से मिला। जिन्दगी को खुल कर जीने का सलीका।

Aradhya Tripathi
Published on: 1 May 2020 7:28 AM GMT
इरफ़ान के लिए बोलीं पत्नी सुतापा- मैंने कुछ खोया नहीं
X

एक ओर जहां पूरा देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड पर भी संकट छाया है। दो दिन में दो दिग्गजों का जाना वाकई में दिल तोड़ देने वाला है। पहले भारतीय सिनेमा के एक क्लासिक कलाकार अभिनेता इरफ़ान खान औइर दूसरे बॉलीवुड के चिंटू जी यानी ऋषि कपूर। ऐसे में सोचिये ज़रा उनके घर वालों पर क्या बीत रही होगी। ऐसे में हाल ही में अभिनेता इरफ़ान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिस पोस्ट में उन्होंने महज कुछ लाइनों में बता दिया कि वो कितनी स्ट्रोंग हैं।

सुतापा ने किया दिल छू लेना वाला पोस्ट

दरअसल सुतापा ने अपने फेसबुक अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर या डिस्प्ले पिक्चर बदली है। उन्होंने अपने पति यानि इरफान खान के साथ एक बेहद ही प्यारी तस्वीर डिस्प्ले पिक्चर पर लगाई है। लेकिन इस फोटो के साथ सुतापा ने जो लिखा है वो उनकी हिम्मत और ताकत को दर्शाता है। और ये जाहिर करता है कि वो इरफ़ान खान की पत्नी हैं। क्योंकि इरफ़ान खुद एक ज़िंदादिल इंसान और मजबूत शख्सियत के व्यक्ति थे। इस फोटो के साथ सुतापा ने लिखा , ''मैंने खोया नहीं है बल्कि कई मायनों में बहुत कुछ पाया है।''

ये भी पढ़ें- नार्थ कोरिया में जंग की तैयारी, तानाशाह की गैरमौजूदगी में ‘सत्ता का गृहयुद्ध’

उन्होंने इस तस्वीर के जरिये वो सब याद क्या किया जो उन्होंने इरफ़ान से सिखा। जो उन्हें इरफ़ान से मिला। जिन्दगी को खुल कर जीने का सलीका। कैसे जिन्दादिली से मुश्किल वक्त में भी जिया जाता है और हमेश पॉजिटिव रहा जाता है। ये इरफ़ान को बखूबी आता था। और ये ही सुतापा ने भी इरफ़ान से अपनी जिन्दगी में सिखा। जिसका उन्होंने जिक्र एक लाइन में कर दिया। सभी इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे कर इरफ़ान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे इरफ़ान

इससे पहले इरफ़ान भी अपने जीवन में कई इंटरव्यूज के दौरान इस बात का जिक्र कर चुके थे कि सुतापा उनकी लाइफ में उनके ल;इए क्या मायने रखती हैं। इरफ़ान अपनी पत्नी को अपने लिए एक प्रेरणा मानते थे। सुतापा ही व्वो शख्स थीं जिसने हर वक्त इरफ़ान का साथ दिया और उनके साथ खड़ीं रहीं। सुतापा ने न कभी हार मानी और न ही इरफ़ान को कभी हारने दिया। इरफ़ान ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जिंदगी को सुतापा के लिए जीना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- वैज्ञानिकों का दावा: नैनोमेडिसिन से होगा कोरोना का इलाज, चूहों पर परीक्षण सफल

इरफ़ान ने इंटरव्यू में कहा था, ''उसके बारे में क्या कहूं? वो मेरे लिए सातों दिन 24 घंटे खड़ी रही। मेरी देखभाल की और उनके कारण मुझे बहुत मदद मिली। मैं अभी तक हूं, इसकी वो एक बड़ी वजह है और अगर मुझे जीने का मौका मिलेगा, मैं उसके लिए जीना चाहूंगा।'' इरफ़ान की ये बाते जाहिर करती हैं कि इरफ़ान के लिए सुतापा क्या मायने रखती थीं। फिलहाल इरफ़ान अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन इरफ़ान हमेशा हम सब के दिलों में ज़िंदा रहेंगे।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story