×

'इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री', इस पर मचा बवाल

अजमल के बयान पर केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘बदरुद्दीन अजमल की नजर में हिंदुस्तान में इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है।’

Shivakant Shukla
Published on: 29 Oct 2019 8:48 AM GMT
इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री, इस पर मचा बवाल
X

नई दिल्ली: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष सांसद बदरुद्दीन अजमल के एक बयान से बवाल मचा हुआ है। दरअसल अजमल ने था कहा कि इस्लाम केवल दो बच्चे पैदा करने में विश्वास नहीं रखता, जिसे दुनिया में आना है उसे कोई रोक नहीं सकता।

ये भी पढ़ें—बंद होंगे 7 करोड़ मोबाइल नंबर! अब नहीं कर पाएंगे इसे यूज

इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री

अजमल के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘बदरुद्दीन अजमल की नजर में हिंदुस्तान में इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है।’ उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ईरान, मलेशिया और इंडोनेशिया में इस्लाम नहीं है जहां जनसंख्या नियंत्रण के उपाय किए गए हैं?

बता दें कि असम में बीजेपी सरकार ने 1 जनवरी 2021 के बाद दो से ज्यादा बच्चे वाले लोगों को सरकारी नौकरी न मिलने का ऐलान किया है। गिरिराज सिंह ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए असम सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि जो हिंदुस्तान में बहुत पहले हो जाना चाहिए था वो उन्होंने कर दिखाया है। बस इसी बयान के बाद एक बार फिर से राजनीति में भूचाल आ गया है। लोग सोशल मीडिया पर खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें—CM पद पर BJP-शिवसेना में जंग, अब देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये बड़ा बयान

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story