×

अब कोई विदेशी आक्रमणकारी भारत में आने वाला नहीं हैः मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि औरंगजेब ने देश के मुसलमानों में अलगाववाद पैदा किया जिसके बाद यही तरीका बाद में अंग्रेजों ने भी अपनाया। उन्होंने कहा कि अब देश में कोई विदेशी नहीं है।

Monika
Published on: 21 Feb 2021 5:43 PM GMT
अब कोई विदेशी आक्रमणकारी भारत में आने वाला नहीं हैः मोहन भागवत
X
अब कोई विदेशी आक्रमणकारी भारत में आने वाला नहीं

नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि औरंगजेब ने देश के मुसलमानों में अलगाववाद पैदा किया जिसके बाद यही तरीका बाद में अंग्रेजों ने भी अपनाया। उन्होंने कहा कि अब देश में कोई विदेशी नहीं है। इस देश मे जो भी कोई रह रहा है वह सभी लोग हमारे पूर्वजों के वंशज हैं।

अब कोई विदेशी आक्रमणकारी भारत में आने वाला नहीं

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहनभागवत ने आज एक पुस्तक के विमोचन समारोह में कहा कि हमारे किसान को अपने आधार पर खेती करनी चाहिए। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ऐतिहासिक काल गणना पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री व लोकसभा सदस्य डा. सत्यपाल सिंह, लातूर के सांसद सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो राजकुमार भाटिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भागवत ने कहा कि. देश को अपनी आत्मा में देखना होगा। अब कोई विदेशी आक्रमणकारी भारत में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में सभी को सम्मान मिलता है। मोहन भागवत ने कहा भारत किसी देश पर राज नहीं करेगा। हम किसी देश में सेना या मल्टीनेशनल कम्पनी लेकर नहीं जाएंगे, बल्कि अपने ज्ञान और अनुभव से प्रभावित करेंगे।

ये भी पढ़ें : जुड़े टूटे रिश्तेः झांसी के परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे दंपत्ति, सामने आए रोचक मामले

देश को लूटा और यहीं पर बस गए

मोहन भागवत ने कहा कि पहले जब विदेशी आक्रमणकारी भारत में आते थे तो लूटमार करके चले जाते थे। लेकिन जब इस्लामिक आक्रमणकारी यहां आए तो उन्होंने देश को लूटा और फिर बाद में यहीं पर बस गए। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, पहले आक्रामक शक्तियां सम्पत्ति के लिए भारत आईं। शक हूण कुषाण आए। लेकिन वो सभी हमारे भीतर समाहित हो गए। इसके बाद इस्लाम अलग स्वरूप में आया. उसका भाव यही था कि जो हमारे जैसा है वही रहेगा और जो हमारे जैसे नहीं है उसे रहने का अधिकार नहीं है।

मोहन भागवत ने कहा कि औरंगजेब ने देश के मुसलमानों में अलगाववाद पैदा किया। उसके बाद अंग्रेजों ने भी वही तरीका अपनाया। आज देश में कोई विदेशी नहीं है और यहां पर रहने वाले सभी लोग हमारे पूर्वजों के वंशज हैं।

श्रीधर अग्निहोत्री

ये भी पढ़ें : इश्कबाजों का कानपुरः प्रेमिका ने किया मिलने से इनकार, प्रेमी ने लगा ली फांसी

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story