×

खत्म चीन-पाक का खेल: अतंरिक्ष से नजर रखेगा भारत, ISRO लॉन्च करेगा ये सैटेलाइट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 7 नवंबर को अपना पहला सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है। 'EOS-01' को PSLV-C49 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। 

Shreya
Published on: 4 Nov 2020 12:16 PM GMT
खत्म चीन-पाक का खेल: अतंरिक्ष से नजर रखेगा भारत, ISRO लॉन्च करेगा ये सैटेलाइट
X
खत्म चीन-पाक का खेल: अतंरिक्ष से नजर रखेगा भारत, ISRO लॉन्च करेगा ये सैटेलाइट

नई दिल्ली: भारत के दुश्मन कम नहीं है। जहां एक ओर पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ विवाद जारी है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान भी आए दिन सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है। लेकिन अब भारत अपने दुश्मनों की हर एक चाल पर नजर रख सकता है। दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इस साल अपना पहला सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है।

7 नवंबर को पहला सैटेलाइट लॉन्च करेगा ISRO

ISRO 7 नवंबर को अपना पहला सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से इसरो के कई सारे प्रोजेक्ट्स ठप पड़ गए थे, लेकिन अब ऑर्गेनाइजेशन ने उन प्रोजेक्ट्स को दोबारा शुरू कर दिया है। इसी क्रम में ISRO 'EOS-01' (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) को PSLV-C49 रॉकेट से लॉन्च करने वाला है।

यह भी पढ़ें: तबाही की ओर देश: क्या हम जंग की ओर बढ़ रहे हैं, हकीकत क्या कहती है



किसी भी मौसम में पृथ्वी पर रखेगा नजर

बता दें कि यह मिशन इसलिए भी खास है, क्योंकि इसरो PSLV-C49 के साथ लिथुआनिया का एक, लग्जम्बर्ग के चार और अमेरिका के चार ऐसे ही कस्टमर सैटेलाइट भी लॉन्च करेगा। वहीं अगर भारत के 'EOS-01' (अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट) की बात की जाए तो यह एक अर्थ ऑब्जरवेशन रिसेट सैटेलाइट है। इसमें सिंथेटिक अपर्चर रडार यानी SAR है, जो कि किसी भी मौसम में पृथ्वी पर नजर बनाए रख सकता है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी लड़की होना अभिशाप: ऐसा क्यों कर रहा ये देश, वजह दिमाग हिला देगी

अपनी सीमाओं पर भारतीय सेना रख सकेगी नजर

इस सैटेलाइट के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि इसके जरिए भारत को अपनी सीमाओं पर नजर रखने में मदद मिलेगाृी। केवल यही नहीं इसका इस्तेमाल खेती, फॉरेस्ट्री और डिजास्टर मैनेजमेंट में भी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, 'EOS-01' को 7 नवंबर दोपहर 3:02 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि ISRO ने अपना आखिरी सैटेलाइट दिसंबर 2019 में लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें: अमेरिका से बड़ी खबर: जाने चुनाव के साइड इफ़ेक्ट, कुछ ऐसा हो रहा है असर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story