×

गजब है अफसरशाही! सौ से दो-ढाई सौ वर्ष उम्र वाले भी मनरेगा मजदूर

आम तौर पर इंसान की उम्र सौ वर्ष या उसके आसपास होती है। सौ के करीब जाकर आदमी कुछ कर पाने में लाचार हो जाता है। लेकिन, चतरा में वैसे भी इंसान हैं, जिनकी सरकारी दस्तावेज में उम्र 461 वर्ष हो रही है।

Vidushi Mishra
Published on: 8 Jun 2019 5:52 AM GMT
गजब है अफसरशाही! सौ से दो-ढाई सौ वर्ष उम्र वाले भी मनरेगा मजदूर
X

चतरा: आम तौर पर इंसान की उम्र सौ वर्ष या उसके आसपास होती है। सौ के करीब जाकर आदमी कुछ कर पाने में लाचार हो जाता है। लेकिन, चतरा में वैसे भी इंसान हैं, जिनकी सरकारी दस्तावेज में उम्र 461 वर्ष हो रही है। वो पूरी तरह स्वस्थ हैं और मनरेगा मजदूर हैं। ऐसे इंसानों की संख्या एक दर्जन के करीब है और सौ से दो-ढाई सौ वर्ष वाले तो सैकड़ों में हैं।

ये सभी मनरेगा के तहत मजदूरी कर रहे हैं। इनमें से कुछ ने 22 दिनों तक काम किया है, तो कुछ ने 56 दिनों का। इस प्रकार सौ से अधिक वर्ष वाले जितने भी मजदूर हैं, वे मनरेगा में काम कर भुगतान भी प्राप्त कर चुके हैं। सुनने में हास्यास्पद जरूर लग रहा होगा, लेकिन मनरेगा का रिकार्ड खंगालने पर यह सब कुछ आपको मिल जाएगा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत मजदूरों का बनाया गया जॉबकार्ड में उम्र का उल्लेख है।

यह भी देखें... केरल के गुरुवायूर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे PM मोदी, किया थुलाभारम की रस्म अदा

हंटरगंज प्रखंड के करमा पंचायत के गोबरडीह गांव के महंगु यादव की उम्र जॉबकार्ड में 458 वर्ष है। महंगु यादव चालू वित्त वर्ष में अब तक 27 दिनों का काम कर चुके हैं और उन्हें मजदूरी का भी भुगतान कर दिया गया है। इसी गांव की कांति देवी की उम्र जॉबकार्ड में 461 वर्ष अंकित है। कांति देवी को बीस दिनों का काम मिला है। यह बानगी है कि सरकारी विभागों में किस तरह काम होता है। अधिकारी सिर्फ फाइल पर हस्ताक्षर करने की औपचारिकता निभाते हैं, यह भी नहीं देखते हैं कि उसमें तथ्य क्या है।

केस स्टडी-1

प्रखंड का नाम : हंटरगंज

पंचायत का नाम : करमा

गांव का नाम : गोबरडीह

जॉबकार्डधारी का नाम : कांति देवी

जॉबकार्ड आइडी : जेएच-17-001-015-009/460

उम्र : 461 वर्ष

केस स्टडी-2

प्रखंड का नाम : हंटरगंज

पंचायत का नाम : करमा

गांव का नाम : गोबरडीह

जॉबकार्डधारी का नाम : महंगु यादव

जॉबकार्ड आइडी : जेएच-17-001-015-009/457

उम्र : 458 वर्ष

यह भी देखें... त्रिशुर: गुरुवायुर के मंदिर पहुचें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केस स्टडी-3

प्रखंड का नाम : हंटरगंज

पंचायत का नाम : करमा

गांव का नाम : बसरिया

जॉबकार्डधारी का नाम : नारायण यादव

जॉबकार्ड आईडी : जेएच-17-001-015-003/417

उम्र : 227 वर्ष

केस स्टडी-4

प्रखंड का नाम : चतरा

पंचायत का नाम : ब्राह्मणा

गांव का नाम : गेरी

जॉबकार्डधारी का नाम : अनिल यादव

जॉबकार्ड आईडी : जेएच-17-005-018-005/442

उम्र : 444 वर्ष

यह भी देखें... CM योगी आदित्यनाथ ने 27 IPS अफसरों के किए तबादले, STF को 4 भागों में बांटा

मानवीय भूल से ऐसा हुआ है। यह बहुत बड़ा कारण नहीं है। जॉबकार्ड में कुछ लोगों की उम्र सीमा अधिक चढ़ गया हो, तो वैसे लोग संबंधित प्रखंड कार्यालय में जाकर त्रुटि को ठीक करवा सकते हैं। आनलाइन के कारण इस प्रकार की त्रुटियां होते रहती है। त्रुटियों को दूर किया जाता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story