×

IAS-IPS का ऐसा प्यार! फिर मंदिर में ली साथ जीने मरने की कसमें

जयपुर में रविवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली। जहां पर एक IAS और IPS अधिकारी ने बड़े ही सादगी के साथ मंदिर में शादी की। दोनों अधिकारियों की महाराष्ट्र में पोस्टिंग है।

Shreya
Published on: 26 Nov 2019 5:46 AM GMT
IAS-IPS का ऐसा प्यार! फिर मंदिर में ली साथ जीने मरने की कसमें
X
IAS-IPS का ऐसा प्यार! फिर मंदिर में ली साथ जीने मरने की कसमें

जयपुर: जयपुर में रविवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली। जहां पर एक IAS और IPS अधिकारी ने बड़े ही सादगी के साथ मंदिर में शादी की। दोनों अधिकारियों की महाराष्ट्र में पोस्टिंग है। दोनों की इस अनोखी शादी में बहुत ही गिने चुने मेहमान और परिवारजन ही शामिल हुए। आईएएस जितेन्द्र राजस्थान के झुन्झुनूं के रहने वाले हैं और आईपीएस अधिकारी आंचल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली से ताल्लुक रखती हैं। दोनों की ये लव मैरिज है।

यह भी पढ़ें: SBI का बंपर ऑफर! अब सेविंग अकाउंट से मिलेंगे कस्टमर्स को ये फायदे

ट्रेनिंग के दौरान मिले थे आंचल और जितेन्द्र

जानकारी के अनुसार, आंचल और जितेन्द्र की ट्रेनिंग के दौरान दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। रविवार को दोनों बहुत सादगी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। जितेन्द्र की पोस्टिंग पहले कैडर में हुई और आंचल की महाराष्ट्र में। जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो जितेन्द्र का ट्रांसफर भी कैडर में हो गया।

वैदिक रीति रिवाजों से हुई शादी

दोनों ने सनातन परंपराओं के मुताबिक शादी करने का फैसला किया था, इसलिए ये शादी बुहत सादगी के साथ की गई। वैदिक रीति रिवाज से हुई इस शादी में, प्राचीन भारत के विवाह संस्कारों की झलक साफो-साफ देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: संविधान दिवस विशेष : क्या आज भी संविधान उतना ही प्रासंगिक?

गिने चुने मेहमान थे शामिल

दोनों की वैदिक रीति रिवाज से हुई इस शादी में मेहमानों की भी संख्या काफी कम थी। दोनों तरफ से गिने चुने मेहमानों को ही बुलाया गया था। शादी में परिवारजनों से ज्यादा दोनों के प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे थे। इस शादी में वर पक्ष की ओर से किसी भी तरह के दहेज की कोई मांग नहीं की गई थी। इतनी सादगी से शादी करने का मकसद खर्चीली शादी के नाम पर पैसे की बर्बादी को रोकना भी रहा।

इस जोड़े ने शादी में विवाह संस्कार की रस्में तो निभाई ही, साथ ही इस मौके पर अमर बलिदानियों को भी याद किया। इसके अलावा भारत माता के जयकारे के नारे भी लगाए गए। दोनों की सादगी भरी ये शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: जानिए 1999 से लेकर 2019 तक देश पर कितना बढ़ा विदेशी कर्ज

Shreya

Shreya

Next Story