×

हिल उठी कांग्रेस: 1400 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, जम्मू में लगा तगड़ा झटका

एनएसयूआई की जम्मू-कश्मीर शाखा के पूर्व अध्यक्ष विशाल कोतवाल ने इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो चुका है।

suman
Published on: 20 Feb 2021 2:16 PM GMT
हिल उठी कांग्रेस: 1400 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, जम्मू में लगा तगड़ा झटका
X
हिल उठी कांग्रेस: 1400 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, जम्मू में लगा तगड़ा झटका

जम्मू: देश में कांग्रेस की राजनीति स्थिति अभी डांवाडोल है। अब कांग्रेस को जम्मू में बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ( NSUI) के 1400 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी में लोकतंत्र नहीं रह गया है ।

लोकतंत्र खत्म हुआ

एनएसयूआई की जम्मू-कश्मीर शाखा के पूर्व अध्यक्ष विशाल कोतवाल ने इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो चुका है। कांग्रेस में भाई-भतीजावाद इस हद तक है कि बड़े नेताओं के रिश्तेदारों को छोड़कर बाकी लोगों को बढ़ने का मौका नहीं मिलता। सब बस कार्यकर्ता बनकर जिंदगी काट लेते हैं।

यह पढ़ें...लखनऊ: उन्नाव जहर कांड को लेकर सांसद सावित्रीबाई फुले ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया, देखें तस्वीरें

हमारा पैसा भी खा गए

पार्टी में बड़े पदों के लिए चुनाव नहीं होता।ऊपर से किसी को भी लाकर बिठा दिया जाता है। हमने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनएसयूआई (NSUI )चीफ सोनिया गांधी से इन पदों के लिए चुनाव कराने की घोषणा की, लेकिन हमारी बात नहीं मानी गई। इसके बजाय बैकडोर से संगठन में प्रेजिडेंट बना दिया गया। ये लोग हमारा पैसा भी खा गए।

nusi

यह पढ़ें...अयोध्या: कटेगा एक दिन का वेतन, डीएम ने कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

एक्टिव मेंबर ने रिजाइन दिया

उन्होंने कहा कि इसी मनमानी को देखते हुए जम्मू में एनएसयूआई ( NSUI )के एक्टिव मेंबर ने रिजाइन करने का फैसला किया है। कांग्रेस (Congress) नेता विजय हितैषी ने कहा कि वर्ष 2014 से कांग्रेस पार्टी का हाल खराब चल रहा है। इसके बावजूद हम लगातार पार्टी को उभारने में जुटे हैं। उस वक्त पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र था लेकिन अब पक्षपात है। उन्होंने कहा कि जब 28 साल तक एमपी रहे गुलाम नबी आजाद की पार्टी में कोई सुनवाई नहीं तो हमारी कौन सुनेगा। इसलिए 1400 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से अलग होने का फैसला किया है।

suman

suman

Next Story