×

पाकिस्तान ने सीमा पर की गोलीबारी, सेना ने ढेर किए 4 पाक सैनिक, कई चौकियां तबाह

पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को भी सीजफयर का उल्लंगन किया गया है।

Shreya
Published on: 13 Nov 2019 5:47 AM GMT
पाकिस्तान ने सीमा पर की गोलीबारी, सेना ने ढेर किए 4 पाक सैनिक, कई चौकियां तबाह
X
पाकिस्तान ने सीमा पर की गोलीबारी, सेना ने ढेर किए 4 पाक सैनिक, कई चौकियां तबाह

कश्मीर: पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को भी सीजफयर का उल्लंगन किया गया है। पाकिस्तानी सेना ने सुबह सात बजे से ही जम्मू-कश्मीर में राजोरी के केरी सेक्टर में गोलीबारी शुरु कर दी थी। जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं मंगलवार को भी शाहपुर, कीरनी और बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। इसमें सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना गोले दागे गए थे। गोलीबारी शाम 4 बजे से शुरु हुई थी और देर शाम तक जारी थी। सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की 3 चौकियां तबाह कर दी गईं। वहीं इसमें तीन या चार सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है।

यह भी पढ़ें: ब्रिक्स सम्मेलन: ब्राजील में हैं पीएम मोदी, आज पुतिन व जिनपिंग से करेंगे इन मुद्दों पर बात

लोगों के बीच दहशत का माहौल

पाकिस्तान द्वारा क्षेत्र के गांव कस्बा, मंधारा, कीरनी, इस्लामाबाद, गूंतरियां, काईयां, अपर शाहपुर, लोअर शाहपुर के साथ-साथ नियंत्रण रेखा से दूरदराज के गांव गलीपिंडी और कंडियार तक गोले दागे गए थे। इसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। गोलीबारी से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। गोलीबारी से डरे लोगों ने घरों और सुरक्षित जगहों पर पनाह ली है।

आतंकियों की घुसपैठी कराने की फिराक में था पाक

इससे पहले भी मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में भी गोलीबारी की थी। ये गोलीबारी शाम साढे सात बजे से शुरु हुई और देर रात तक चली। वहीं गोलट गांव को भी निशाना बनाकर गोले दागे गए थे। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। बता दें कि, शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने जिले के कृष्णा घाटी में अपनी नापाक हरकत को अंजाम देने के लिए भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी की थी। दरअसल, पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी में आतंकियों की घुसपैठी कराने के लिए गोलीबारी की थी। जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था। सेना ने जवाबी कार्रवाई में दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया था।

यह भी पढ़ें: इस खास अंदाज में मनाएंगे दीपिका और रणवीर अपनी 1st Anniversary

Shreya

Shreya

Next Story