×

सेना पर ताबड़तोड़ गोलियां: सीमा पर भारत दे रहा जवाब, दुश्मन देश ने दोहराई हरकत

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में ताबड़तोड़ गोलाबारी हुई। जिले में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल(BSF) के जवानों ने कुछ संदिग्धों द्वारा गतिविधियां देखे जाने के बाद एक्शन लेते हुए गोलियां चलाई।

Newstrack
Published on: 27 Sep 2020 10:01 AM GMT
सेना पर ताबड़तोड़ गोलियां: सीमा पर भारत दे रहा जवाब, दुश्मन देश ने दोहराई हरकत
X
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर BSF के जवानों ने कुछ संदिग्धों द्वारा गतिविधियां देखे जाने के बाद एक्शन लेते हुए गोलियां चलाई।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में ताबड़तोड़ गोलाबारी हुई। जिले में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल(BSF) के जवानों ने कुछ संदिग्धों द्वारा गतिविधियां देखे जाने के बाद एक्शन लेते हुए गोलियां चलाई। इस मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान सुरक्षाबलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस बारे में ताजा जानकारी देते हुए बताया गया कि घगवाल सेक्टर के इलाके में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास शनिवार देर रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर गोलीबारी शुरू हुई। लेकिन इसमें किसी तरह के कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें... LAC पर खूंखार टैंक: 40 डिग्री में भी खत्म करेंगे चीनी सेना को, तैनात T-90 और T-72

3-4 संदिग्ध लोगों की गतिविधियां

सीमा सुरक्षा बल(BSF) के अधिकारी ने बताया कि मंगू चक सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ(BSF) के जवानों ने पाकिस्तानी सीमा चौकी पीर बंकर के पास 3-4 संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखीं। ये लोग अंधेरे का फायदा उठाकर सीमा के इस तरफ आने की कोशिश कर रहे थे।

ये देखते ही बीएसएफ(BSF) के जवानों ने गोलीबारी की। जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इसके जवाब में पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की और छोटे हथियारों से यह गोलीबारी करीब आधे घंटे तक जारी रही।

Border Security Force personnel फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...सकलडीहा से भाजपा प्रत्याशी रहे पं. सूर्यमुनि तिवारीः राजनीति में न होता तो समाजसेवी होता

तलाशी अभियान शुरू

आगे उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बीच संदिग्ध लोग वापस पाकिस्तानी इलाके में लौट गए। बीएसएफ(BSF) के अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तड़के सुबह इलाके में बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई संदिग्ध तो नहीं है।

सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘तलाशी अभियान जारी है लेकिन अब तक कुछ बरामद नहीं हुआ है’। बता दें, कि बीते कई हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में लगातार संघर्षविराम उल्लंघन के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा(LOC) के पास ड्रोन के जरिए हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...किसानों से वापस लिए जाएंगे पैसे! घोटाले के बाद सतर्क हुई सरकार, उठाया बड़ा कदम

कबूतर को पकड़ा

इससे पहले बीते दिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ(BSF) ने कबूतर को पकड़ा था। फिर छानबीन में ये कबूतर पाकिस्तान का निकला। इस पर सियालकोट ग्रुप के नाम की मोहर लगी है, लेकिन इसमें किसी प्रकार की चिप या डिवाइस नहीं पाई। हालाकिं एहतियातन सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा कि शनिवार को ये कबूतर बमियाल सेक्टर की सीमा पर उड़ रहा था। बार- बार कबूतर के एरिया में चक्कर काटने पर बीएसएफ जवान सतर्क हो गए और उसे पकड़ लिया।

इसकी जानकारी देते हुए एसपी आपरेशन हेमपुष्प शर्मा ने कहा है कि कबूतर की जांच करने पर पाया गया कि यह पाकिस्तान की तरफ से आया। बीएसएफ एवं पुलिस सीमा पर पूरी सतर्कता बरत रही है, जिससे कि सुरक्षा में कोई सेंध न लगे।

ये भी पढ़ें...भारत ने चीन की ओर किया इस खतरनाक तोप का मुंह, अब होकर रहेगा युद्ध!

Newstrack

Newstrack

Next Story