×

शबाना के एक्सीडेंट पर PM ने जताया दुख, फ़िल्मी हस्तियों ने मांगी सलामती की दुआ

गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। खालापुर टोल प्लाजा के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी कार ट्रक से टकरा गई।

Aditya Mishra
Published on: 18 Jan 2020 11:55 AM GMT
शबाना के एक्सीडेंट पर PM ने जताया दुख, फ़िल्मी हस्तियों ने मांगी सलामती की दुआ
X

पुणे: गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।खालापुर टोल प्लाजा के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी कार ट्रक से टकरा गई। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिनेत्री शबाना आजमी को एमजीएम हॉस्पिटल पनवेल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद एक्ट्रेस को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है। जब यह हादसा हुआ, उस समय कार में अभिनेत्री शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर भी कार में सवार थे। हालांकि उनको चोट नहीं आई है।

बता दें कि शबाना की हालत को लेकर MGM हॉस्पिटल से अपडेट भी आ गया है। शबाना के नाक में चोट आई है। इसके अलावा शरीर पर कोई चोट नजर नहीं आई है। एक्ट्रेस का उपचार चल रहा है। शबाना की बात करें तो वे अभी भी शॉक में हैं। उनकी हालत स्थिर है।

ये खबर सुनते ही फिल्म और राजनीति जगत के लोग शबाना की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शबाना के जल्दी ठीक होने की कामना की है।

नरेंद्र मोदी ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा- ''शबाना आजमी जी के एक्सिडेंट की खबर दुखद है। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

पीएम मोदी के अलावा फिल्म जगत से लता मंगेशकर, रणवीर शौरी, गौहर खान, वरुण धवन, हंसल मेहता और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों ने भी शबाना की जल्द सलामती की प्रार्थना की।



हादसे के वक्त जावेद अख्तर भी थे साथ

जब यह हादसा हुआ, उस समय कार में अभिनेत्री शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर भी कार में सवार थे। हालांकि उनको चोट नहीं आई है। हाल ही में शबाना के हसबैंड जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।

उन्होंने अपने बर्थडे को काफी स्पेशल तरीके से एन्जॉय किया था। उन्होंने दो पार्टी होस्ट की थी। एक पार्टी 16 जनवरी की रात तो दूसरी 17 जनवरी की रात हुई थी। पहली पार्टी में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए रेट्रो थीम पार्टी दी।

हंसल मेहता ने ठाकरे सरकार से की ये गुजारिश

फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने लिखा- मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे हमेशा से काफी खतरनाक रहा है। वहां सिर्फ कभी-कभी ही ट्रैफिक मॉनिटर करने के लिए कोई रहता है। वहां पर मैंने काफी सारे एक्सिडेंट्स होते देखे हैं। उम्मीद करता हूं कि शबाना आजमी ठीक होंगी। साथ ही हंसल ने उद्धव ठाकरे के ऑफिस के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए ये गुजारिश की है कि वहां की सेफ्टी को जल्द से जल्द सुधारा जाए। वहीं वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने लोगों से गुजारिश की कि वे शबाना के एक्सिडेंट वाली फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी इस मशहूर सिंगर का हुआ भीषण एक्सीडेंट, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम



दूसरी पार्टी उन्होंने मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की थी। इस दौरान फिल्म जगत के बड़े सितारे शामिल हुए थे।

इसमें रेखा, ऋचा चड्ढा, अली फजल, रोनित रॉय, सतीश कौशिक समेत कई सारे सेलेब्स पहुंचे थे। पार्टी का थीम रेट्रो रखा गया था। इस दौरान सभी सेलेब्स रेट्रो लुक में नजर आए थे। फरहान अख्तर भी पिता के जन्मदिन के मौके पर पहुंचे थे।

फरहान, अमिताभ बच्चन के लुक में नजर आए थे। शबाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वे अपनी फोटोज समेत दैनिक जीवन से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। शबाना का अचानक एक्सिडेंट प्रशंसकों के लिए काफी दुखद खबर है।

ये भी पढ़ें...हॉलीवुड एक्टर एंटोन येलचिन नहीं रहे, रोड एक्सीडेंट में हुई मौत

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story