×

भ्रष्टाचार में डूबी झारखंड सरकार, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुभाष सरकार का आरोप

झारखंड भाजपा के सह प्रभारी डॉ. सुभाष सरकार ने आरोप लगाया है कि, राज्य सरकार के पास केवल कोरोना का बहाना है। कोविड 19 के बाद अनेक राज्यों ने विकास कार्यों को गति दी है लेकिन झारखंड सरकार के पास बहानेबाज़ी के अलावा कुछ नहीं है।

Newstrack
Published on: 3 Dec 2020 1:17 PM GMT
भ्रष्टाचार में डूबी झारखंड सरकार, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुभाष सरकार का आरोप
X
झारखंड भाजपा के सह प्रभारी डॉ. सुभाष सरकार ने आरोप लगाया है कि, राज्य सरकार के पास केवल कोरोना का बहाना है। कोविड 19 के बाद अनेक राज्यों ने विकास कार्यों को गति दी है लेकिन झारखंड सरकार के पास बहानेबाज़ी के अलावा कुछ नहीं है।

राचीं। झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी एवं बांकुड़ा सांसद डॉ. सुभाष सरकार ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि, सरकार के एक साल पूरा होने पर पार्टी जनता के बीच जाएगी और नाकामियों को गिनाएगी। उन्होने कहा कि, हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिचौलिए हावि हैं। लूट और उगाही का पैसा सरकार तक पहुंच रहा है। प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने विकास योजनाओं के लिए राज्य को पैसों की कमी नहीं होने दी लेकिन यहां की सरकार केवल बहाना बनाने में यक़ीन करती है। राज्य सरकार को केंद्र से भेजी गई राशि का हिसाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें... हेमंत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 3000 लोगों पर लगे केस को लेगी वापस

सरकार के पास कोरोना का बहाना.

झारखंड भाजपा के सह प्रभारी डॉ. सुभाष सरकार ने आरोप लगाया है कि, राज्य सरकार के पास केवल कोरोना का बहाना है। कोविड 19 के बाद अनेक राज्यों ने विकास कार्यों को गति दी है लेकिन झारखंड सरकार के पास बहानेबाज़ी के अलावा कुछ नहीं है।

राज्य सरकार ने अपनी नाकामियों का बहाना ढूंढ लिया है। लिहाज़ा, सरकार के एक साल पूरा होने पर भाजपा आरोप पत्र जारी करेगी। पिछली भाजपा सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान सरकार की नाकामियों का तुलनात्मक ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होने कहा कि, भाजपा सरकार ने ही झारखंड राज्य का गठन किया है।

लिहाज़ा, राज्य के संरक्षण और समृद्धि की ज़िम्मेदारी भी भाजपा की है। उन्होने कहा कि, बीजेपी की कार्य संस्कृति केवल चुनाव लड़ना और सरकार चलाना नहीं है बल्कि, भारतीय संस्कृति का संरक्षण और संवर्द्धन करना भी है।

jharkhand bjp

ये भी पढ़ें...किसान आंदोलन के साथ झारखंड सरकार, सीएम हेमंत ने केंद्र पर साधा निशाना

केंद्र पर विफलता का ठीकरा.

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि, हेमंत सरकार अपनी विफलताओं का ठीकरा केंद्र पर फोड़ रही है। उन्होने कहा कि, राज्य में विकास के कार्य ठप हैं। लूट-खसोट और भ्रष्टाचार चरम पर है। थानों में प्राथमिकी दर्ज नहीं होती।

jharkhand bjp फोटो-सोशल मीडिया

उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं। ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग फल-फूल रहा है। बालू घाटों पर लूट मची है। बाबूलाल ने आरोप लगाया है कि, राज्य में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। भाजपा माटी की पार्टी है। लिहाज़ा, राज्य को बर्बादी से बचाने के लिए पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

मुख्यमंत्री का पुतला दहन.

झारखंड भाजपा 04 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करेगी। धान ख़रीद पर रोक लगाने के विरोध में पार्टी सड़कों पर उतरेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि, सरकार के इस निर्णय से किसानों में आक्रोश है। राज्य सरकार लगातार किसानों के खिलाफ निर्णय ले रही है। किसानों से संबंधित कल्याणकारी योजनाएं बंद हैं।

ये भी पढ़ें...झारखंड सरकार बच्चियों की शिक्षा के प्रति संवेदनशील, हुनरमंद बनाने पर ज़ोर

रांची से शाहनवाज इदरीसी की रिपोर्ट।

Newstrack

Newstrack

Next Story