×

टूटती भाषा की मर्यादा: कौन है बेइमान और नालायक, उप चुनाव प्रचार बना अखाड़ा

बेरमो में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री की सफेद दाढ़ी पर टिप्पणी की। सीएम ने कहा कि दिल्ली में बैठे सफेद दाढ़ी वाले ने अचानक लॉक डाउन लगा दिया।

Newstrack
Published on: 29 Oct 2020 1:42 PM GMT
टूटती भाषा की मर्यादा: कौन है बेइमान और नालायक, उप चुनाव प्रचार बना अखाड़ा
X
टूटती भाषा की मर्यादा: कौन है बेइमान और नालायक, उप चुनाव प्रचार बना अखाड़ा

झारखंड: प्रदेश में तीन नवंबर को दुमका और बेरमो विधानसभा सीट पर उप चुनाव है। विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब यूपीए और एनडीए को जनता के पास जाने का मौका मिला है। लिहाज़ा, दोनों ही गठबंधन जीत का दावा कर रहे हैं। बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का नाम लिए बग़ैर उन्हे नालायक और भाजपा को बेइमान बताया। सीएम ने कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान मज़दूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया था। झारखंड सरकार ने देश में पहली बार मज़दूरों को ट्रेन और हवाई जहाज़ से वापस लाई। हेमंत सोरेन ने कहा कि, पूर्व की सरकार ने झारखंड को बर्बाद कर दिया है।

प्रधानमंत्री की दाढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री की टिप्पणी

बेरमो में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री की सफेद दाढ़ी पर टिप्पणी की। सीएम ने कहा कि दिल्ली में बैठे सफेद दाढ़ी वाले ने अचानक लॉक डाउन लगा दिया। उस समय मज़दूरों के साथ झारखंड की सरकार खड़ी थी। विभिन्न राज्यों में फंसे मज़दूरों को वापस लाया गया। उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई। कोरोना काल में एक भी व्यक्ति की मौत भूख से नहीं हुई है। जबकि, पूर्व की रघुवर दास की सरकार में 02 दर्जन लोगों की जान भूख से गई थी।

jharkhand-2

झारखंड के बाद बिहार से भाजपा की विदाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि, झारखंड से भाजपा का सफाया हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद वहां से भी बीजेपी को बोरिया-बिस्तरा समेटना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, बिहार में भाजपा का गंगा में केवल विसर्जन बाकी है। लगे हाथ मुख्यमंत्री ने झामुमो से भाजपा में गए नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि, जेएमएम से जो लोग भाजपा में गए हैं वो अपना दूसरा ठिकाना ढूंढ लें। झारखंड में बीजेपी का अस्तित्व बाकी नहीं रहेगा।

ये भी देखें:भारत-अमेरिकी संधि: अब आया लाल चीन पहाड़ तले

पूर्व सीएम रघुवर दास ने झामुमो को बताया चोट्टा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवर दास और भाजपा को लेकर नालायक और बेइमान कहा तो बीजेपी ने झामुमो को चोट्टा बताया। पिछले दिनों दुमका में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि, झारखंड में चोट्टा लोग राज कर रहे हैं। रघुवर का इशारा झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ था।

दुमका एवं संताल परगना की अन्य सीटों पर झामुमो का कब्जा रहा है। लिहाज़ा, भाजपा इसे तोड़ना चाहती है। रघुवर दास के इस बयान के बाद झामुमो ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। जेएमएम ने कहा कि, झारखंड में झारखंडी राज करे तो चोट्टा कहलाएंगे और छत्तीसगढ़िया राज करे तो उसे क्या कहेंगे। सत्ताधारी झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि, रघुवर दास को झारखंड की जनता ने नकार दिया है। विधानसभा चुनाव में रघुवर दास ने ना सिर्फ अपनी सीट गंवाई बल्कि पार्टी को भी सत्ता से दूर होना पड़ा। लिहाज़ा, तिलमिलाए रघुवर दास आमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।

ये भी देखें: डा. एके सिंह बने लोहिया संस्थान के कार्यवाहक निदेशक

दोनों तरफ से टूट रही मर्यादाएं

एक अदद सीट जीतने के लिए यूपीए और एनडीए दोनों तरफ से राजनीतिक मर्यादाएं टूट रही हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव राजनीतिक शिष्टाचार की बात ज़रूर करते हैं लेकिन यूपीए की तरफ से भी सीमाएं लांघी जा रही हैं। ऐसे में जनता जनार्दन को तय करना है उनका जन प्रतिनिधि कैसा हो।

ये भी देखें: इस बीमारी से सावधान: पुरुषों में फैलने का खतरा, ये लक्षण आए सामने

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story