×

झारखंड में नेताओं के बीच ट्वीटर वॉर, उपचुनाव के बहाने एक दूसरे पर प्रहार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झामुमो नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि, आज प्रदेश में चोट्टा लोग राज कर रहे हैं। रघुवर दास के इस बयान के बाद ट्वीटर पर वॉर शुरू हो गया है।

Shivani
Published on: 21 Oct 2020 5:07 PM GMT
झारखंड में नेताओं के बीच ट्वीटर वॉर, उपचुनाव के बहाने एक दूसरे पर प्रहार
X

रांची -झारखंड में इन दिनों नेताओं और राजनीतिक दलों के बीच ट्वीटर वॉर छिड़ा हुआ है। अपने-अपने ट्वीटर हैंडल से बाण चलाए जा रहे हैं। मुकाबला आमने सामने का है। झामुमो और भाजपा एक दूसरे के निशाने पर हैं। कांग्रेस भी बीच-बीच में वॉर कर रही है। ताज़ा मामला भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयान को लेकर छिड़ा हुआ है। संताल परगना में चुनावी सभा के दौरान रघुवर दास ने झामुमो नेताओं को लेकर अपशब्द कहे तो जेएमएम हमलावर हो गई। यहां से शुरू हुआ विवाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के ट्वीटर हैंडल तक जा पहुंचा।

कौन है झारखंड का चोट्टा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झामुमो नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि, आज प्रदेश में चोट्टा लोग राज कर रहे हैं। रघुवर दास के इस बयान के बाद ट्वीटर पर वॉर शुरू हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा कि, “झारखंडियों को अपशब्द कहने वाले भाजपा के इन घमंडी नेता के गड़बड़झाले का पिटारा बहुत बड़ा है। झारखंडियों को लूटने वाले, उन्हे अपशब्द कहने वाले ठग भाजपाइयों का पाप का घड़ा हर दिन छलक रहा है।”

ये भी पढ़ेंः भाजपा को दो झटके: खड़से के बाद अब इस पार्टी ने छोड़ा साथ, हुआ बड़ा नुकसान

बात यहीं नहीं रूकी जेएमएम ने आगे लिखा कि, “हम झारखंडियों के लिए ऐसे गिरे हुए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रघुवर दास ने बता दिया कि, वो झारखंडियों के लिए कैसी सोच रखते हैं”। इसी ट्वीट के आगे झामुमो ने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और प्रदेश भाजपा पर भी निशाना साधा है।

झारखंड की राजनीति में किसे लगी मिर्ची

ट्वीटर के बाण से ना सिर्फ रघुवर दास घायल हुए बल्कि झामुमो को भी पटखनी देने की कोशिश हुई। चोट्टा शब्द को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद झामुमो के मोर्चेबंदी को रघुवर दास ने तोड़ने की कोशिश की। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिखा कि, “ किसी को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं “ एक लाइन के इस ट्वीट पर झामुमो बौखला गई।

झामुमो ने रघुवर को दिया जवाब

रघुवर दास के मिर्ची लगने वाले बयान के बाद झामुमो ने एकबार फिर से ट्वीटर पर मोर्चा संभाला। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से लिखा “ आपसे ऐसे ही जवाब की अपेक्षा थी। हम झारखंडियों को चोट्टा कहकर आपने अपनी सोच दिखा दी है। भाजपा और बाबूलाल मरांडी जी ने आपका समर्थन कर आपको इतनी ताकत दे दी कि, अब बिना किसी लाजो शर्म के हम झारखंडियों को मिर्ची लगने की बात कहने लगे भाजपा उपाध्यक्ष जी''

ट्वीटर वॉर में लालू प्रसाद और बाबूलाल की इंट्री

ट्वीटर पर लड़ाई झामुमो बनाम रघुवर दास के बीच हो रही है। हालांकि, इस बीच भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घोषणा पत्र की याद दिलाते हुए लिखा कि, 10 महीने में सरकार ने अपने मैनिफेस्टो में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में CBI बैन! बड़ा आदेश जारी, जांच के लिए लेनी होगी सरकार से अनुमति

बात चाहे किसान कर्जमाफी की हो या फिर बेरोज़गारी भत्ता देने की हो। इस बीच प्रदेश भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से लालू प्रसाद और हेमंत सोरेन का पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि, झारखंड में किसका राज?। फिलहाल, सोशल मीडिया पर लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। आगामी 03 नवंबर को दो सीटों पर उपचुनाव होना है।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story