×

भारतीय संविधान विश्व में सर्वोत्तम, सिर्फ एक पुस्तक ने देश को जोड़े रखा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि, भारतीय संविधान विश्व में सर्वोत्तम है। यही एक पुस्तक ने पूरे देश को एक धागे में पिरो कर रखा है। भारतवर्ष में इतनी विभिन्नता के बावजूद संविधान ने हमे एक बनाए रखा है।

Monika
Published on: 29 Nov 2020 2:29 PM GMT
भारतीय संविधान विश्व में सर्वोत्तम, सिर्फ एक पुस्तक ने देश को जोड़े रखा
X
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि, भारतीय संविधान विश्व में सर्वोत्तम है। यही एक पुस्तक ने पूरे देश को एक धागे में पिरो कर रखा है। भारतवर्ष में इतनी विभिन्नता के बावजूद संविधान ने हमे एक बनाए रखा है। विश्व में ऐसा दूसरा उदाहरण नहीं मिलता है।

उन्होने कहा कि, भारतीय संविधान ने हमें टूटने से बचाया है। देश जब आज़ाद हुआ तब ऐसा लग रहा था कि, भारत कई टुकड़ों में बंट जाएगा लेकिन हमारे दूरदर्शी लोगों ने एक ऐसा संविधान दिया है कि, वर्षों बाद भी भारत एक सफल लोकतंत्र है।

झारखंड में एनसीसी का डायरेक्टरेट

संविधान दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। रांची के ऑड्रे हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने इच्छा जताई कि, एनसीसी का डायरेक्टरेट पटना में है। अगर इसकी स्थापना झारखंड में भी हो तो इसका लाभ झारखंड एनसीसी को मिल सकेगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

ये भी पढ़ें…NCRB की रिपोर्ट: पानी से सस्ती यहां आदमी की जान, हैरान कर देंगे मौत के ये आंकड़े

एनसीसी के नौ सेना विंग के प्रशिक्षण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि, इसके लिए राज्य सरकार हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होने कहा कि, राज्य में फ्लाइंग एकेडमी वायु सेना के क्षेत्र में जाने वाले छात्रों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन कर रहा है।

एनसीसी के दिनों की याद

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, उन्होने ने भी कुछ समय के लिए एनसीसी में प्रशिक्षण लिया है। लिहाज़ा, उन्हे भी एनसीसी के नियमों की थोड़ी बहुत जानकारी है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि, एनसीसी ने देश के संविधान के साथ क़दम से क़दम मिलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के ढांचे को मज़बूत किया है। यह हमारे लोकतंत्र और सामान्य नागरिक के लिए गौरव की बात है।

झारखंड में एनसीसी की गतिविधि

झारखंड में एनसीसी की दो बटालियन है। एक रांची और दूसरा हज़ारीबाग़ में। इससे क़रीब 32 हज़ार नौजवान जुड़े हुए हैं। राज्यभर के 189 स्कूल और कॉलेज में एनसीसी की गतिविधियां चलती हैं।

ये भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव में RJD की बड़ी चाल, इस दलित नेता की पत्नी पर दांव लगाने की तैयारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि, झारखंड की भागौलिक और सामाजिक संरचना एनसीसी के लिए उपयुक्त है। लिहाज़ा, राज्य सरकार सूबे के अंदर एनसीसी की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।

कोरोना काल में एनसीसी की भूमिका

कोरोना महामारी के शुरूआती दिनों में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका अहम रही है। खासकर कोविड 19 को लेकर जागरुकता फैलाने को लेकर एनसीसी ने बड़ी भूमिका अदा की है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने में भी कैडेट्स से बढ़चढ़ कर काम किया है। इतना ही नहीं लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान भी छठ घाटों की व्यवस्था संभालने में एनसीसी के योगदान को याद किया जाएगा।

रिपोर्ट- शाहनवाज़

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story