×

CM के घर पर कोहराम: 17 लोग मिले संक्रमित, मुख्यमंत्री की ऐसी हालत

झारखंड में मुख्यमंत्री पर भी महामारी का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन के सरकारी आवास (CM House) के 17 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये।

Shivani
Published on: 3 Aug 2020 3:39 PM GMT
CM के घर पर कोहराम: 17 लोग मिले संक्रमित, मुख्यमंत्री की ऐसी हालत
X
Jharkhand CM House 17 staff Corona positive hemant Soren tested again

रांची: कोरोना संकट के बीच दो राज्यों के मुख्यमंत्री संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब झारखंड में मुख्यमंत्री पर भी महामारी का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन के सरकारी आवास (CM House) के 17 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये। इस जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। वहीं अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दोबारा कोरोना की जांच कराएंगे। फ़िलहाल उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

झारखंड के सीएम सोरेन के आवास पर 17 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

झारखण्ड में रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर 17 कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सचिव रैंक के एक अधिकारी, रसोइया, ड्राइवर, आवास में काम करने वाले कर्मचारी और 13 जैप के जवान शामिल हैं। पिछले दिनों सीएम सोरेन के सरकारी आवास पर काम करने वाले 50 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इन्हीं में से 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।

सीएम सोरेन कराएंगे दोबारा जांच

मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी कोरोना जांच करवाएंगे। उन्होंने इसके पहले भी कोरोना जांच करवाई थी। उस समय उनके कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के साथ जांच कराई और रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए थे। हालाँकि सीएम सोरेन एहतियातन होम आइसोलेशन में हैं।

ये भी पढ़ेंः देशभर के 135 संत: अयोध्या में लगेगा जमावड़ा, भूमिपूजन कार्यक्रम में ऐसे मिलेगी एंट्री

कर्मचारियों के संपर्क में आये लोगों की सूची हो रही तैयार

वहीं अब प्रशासन इन संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आये लोगों की सूची तैयार कर रही है, ताकि उनकी भी जांच कराई जा सके। सूची मिलते ही सीएम आवास के अन्य कर्मचारियों की भी जांच की जाएगी। बता दें कि हाल में ही सीएम के एक चालक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। जिसके बाद उनके आवास में 50 कर्मचारियों की एहतियात के तौर पर कोरोना जांच कराई गयी थी।

राज्य में बढ़े कोरोना के केस

झारखंड में पिछले एक महीने से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद महामारी की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story