×

Jharkhand: सीएम काफिले पर हमला को लेकर सख्त DGP, ऐसे निपटेगी पुलिस

झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झामुमो, कांग्रेस और राजद ने भाजपा का नाम लिए बग़ैर इसे राजनीतिक साज़िश क़रार दिया है। झामुमो महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा

Roshni Khan
Published on: 5 Jan 2021 12:24 PM GMT
Jharkhand: सीएम काफिले पर हमला को लेकर सख्त DGP, ऐसे निपटेगी पुलिस
X
Jharkhand: सीएम काफिले पर हमला को लेकर सख्त DGP, ऐसे निपटेगी पुलिस (PC: social media)

रांची: रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिला पर हमला को लेकर राज्य के डीजीपी एमवी राव ने सख्ती के साथ निपटने की बात कही है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है। कई उपद्रवियों की गिरफ्तारी भी हुई है। हमले में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हमले के पीछे सुनियोजित साज़िश थी। डीजीपी ने कहा कि, झारखंड में किसी की गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। दोबारा कानून को हाथ में लिया गया तो मौके पर ही हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे। उन्होने कहा कि, लोगों को पता नहीं कि, कानून हाथ में लेना मुसीबत को दावत देना है।

ये भी पढ़ें:गृहणियों को मिलेंगे पैसे: कमाल हासन का बड़ा ऐलान, शशि थरूर हुए वादे के कायल

jharkhand-matter jharkhand-matter (PC: social media)

निशाने पर भाजपा

झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झामुमो, कांग्रेस और राजद ने भाजपा का नाम लिए बग़ैर इसे राजनीतिक साज़िश क़रार दिया है। झामुमो महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि, एक प्लानिंग के साथ मुख्यमंत्री के काफिला को रोका गया और फिर हमला किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि, अगर सुरक्षा कर्मियों ने सूझबूझ से काम नहीं लिया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लिहाज़ा, इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए। सत्ताधारी राजद ने सीएम के काफिला पर हमला को लेकर भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराया है। पार्टी की प्रदेश महासचिव स्मिता लकड़ा ने कहा कि, बीजेपी के उकसाने पर वारदात को अंजाम दिया गया है।

भाजपा का आरोपों से इनकार

विपक्षी पार्टी भाजपा पर उठ रही अंगुली को लेकर पार्टी की ओर से बयान दिया गया है। पार्टी विधायक दल के नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, महिलाओं पर जिस तरह आए दिन घटनाएं घट रही हैं उससे लोगों में ग़ुस्सा है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। उन्होने कहा कि, ओरमांझी में युवती का सिर कटा शव बरामद होने के बाद भाजपा की ओर से भी विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के काफिला रोक कर जिस तरह घटना घटी है वो पूरी तरह से पुलिस-प्रशासन की असफलता को दर्शाता है।

jharkhand-matter jharkhand-matter (PC: social media)

ये भी पढ़ें:सरकार ने किया ऐलान: MBBS व BDS इंटर्न छात्रों को खुशखबरी, मिला ये बड़ा तोहफा

पुलिस के हाथ खाली

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में बीते रविवार को युवती का सिर कटा शव बरामद किया गया। युवती के साथ दुष्कर्म की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अबतक इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है। वारदात के कई दिन ग़ुज़र जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अबतक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस बाबत सूचना देने पर 25 हज़ार रुपए इनाम की घोषणा भी की है। बावजूद इसके पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। ग़ौरतलब है कि, इसी घटना को लेकर सोमवार को रांची के किशोरगंज चौक पर कुछ लोग जमा हुए और सड़क से ग़ुज़र रहे सीएम के काफिला पर हमला कर दिया।

रिपोर्ट- शाहनवाज़

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story