×

झारखंड में भाजपा का दांव पड़ा उल्टा, नेताओं पर मॉडल को ब्लैकमेल करने का आरोप

भाजपा जिस मॉडल के कथित आरोप के सहारे मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश कर रही थी वो दांव उल्टा पड़ गया है। आयशा नामक लड़की ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दूबे समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Monika
Published on: 24 Dec 2020 1:29 PM GMT
झारखंड में भाजपा का दांव पड़ा उल्टा, नेताओं पर मॉडल को ब्लैकमेल करने का आरोप
X
झारखंड में भाजपा का दांव पड़ा उल्टा, नेताओं पर लगा मॉडल को ब्लैकमेल करने का आरोप

झारखंड: भाजपा जिस मॉडल के कथित आरोप के सहारे मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश कर रही थी वो दांव उल्टा पड़ गया है। आयशा नामक लड़की ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दूबे समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने विडियो संदेश में उन्होने इल्जाम लगाया कि, उन्हे डराया, धमकाया और ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसे लेकर तरह-तरह के ट्वीट किए जा रहे हैं। लिहाज़ा, इससे उनकी जान को खतरा बढ़ गया है। ऐसे में उनके साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसके लिए बाबूलाल मरांडी और निशिकांत दूबे समेत चार लोग ज़िम्मेदार होंगे। आपको बता दें कि, इसी आयशा खान नामक लड़की ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ये मामला साल 2013 का है।

भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग

पीड़िता का बयान सामने आने के बाद भाजपा ने पूरे मामले की सीबीआई जांच और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की है। अपने संदेश में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्री, महाराष्ट्र के डीजीपी और मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। बाबूलाल ने कहा कि, पीड़िता का बयान उपलब्ध दस्तावेज़ों से अलग है। 2013 की तरह एकबार फिर लड़की पर दबाव बनाकर विपरीत बयानबाज़ी कराई जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अनुचित दबाव डालकर जांच रोकने की कोशिश कर रहे हैं। झारखंड की जनता को हक़ है जिस व्यक्ति को राज्य की जनता ने चुना है उसका वास्तविक चरित्र क्या है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

ये भी पढ़ें : 21 साल पहले अटल हो चुके थे हाईटेक, डिजिटल दुनिया में दर्ज कराई थी मौजूदगी

भाजपा का चाल-चरित्र आया सामने

पीड़िता का वीडियो सामने आने के बाद सत्ताधारी झामुमो भाजपा पर हमलावर हो गई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि, बीजेपी का चाल-चरित्र और चेहरा लोगों के सामने बेनकाब हो गया है। बाबूलाल मरांडी और निशिकांत दूबे का वास्तविक चेहरा और चरित्र सबके सामने आ गया है। एक लड़की को डराना, धमकाना और उसकी इज्जब-आबरू से खेलना जघन्य अपराध है। सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि, जेएमएम ने कभी भी भाजपा नेताओं के चरित्र हनन करने की कोशिश नहीं की। लिहाज़ा, पार्टी केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग करती है है कि, ऐसे दुष्प्रचार करने वाले जन प्रतिनिधियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में कब, कैसे और कितने लोगों को लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन, यहां जानें



लड़की को बनाया गया मोहरा

झारखंड की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि, लड़की को मोहरा बनाकर राज्य सरकार को अस्थिर करने का षडयंत्र रचा गया है। भाजपा नेताओं का असली चाल और चरित्र सामने आ गया है। लिहाज़ा, पीड़िता का बयान सामने आने के बाद भाजपा नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

रिपोर्टर- शाहनवाज़

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story