×

धमाके से कांपा झारखंड: हमले से हिल गया पूरा राज्य, उड़ा दी गई 12 इमारतें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बड़ा हादसा हो गया। जिले में शनिवार की रात संदिग्घ नक्सलियों ने झारखंड वन विभाग की 12 इमारतों को उड़ा दिया।

Newstrack
Published on: 12 July 2020 12:41 PM GMT
धमाके से कांपा झारखंड: हमले से हिल गया पूरा राज्य, उड़ा दी गई 12 इमारतें
X

झारखंड। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बड़ा हादसा हो गया। जिले में शनिवार की रात संदिग्घ नक्सलियों ने झारखंड वन विभाग की 12 इमारतों को उड़ा दिया। ऐसे में स्थानीय पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाथा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हथियारबंद माओवादियों का एक संगठन शनिवार की रात जिले के बेरकेला वन क्षेत्र में विभाग की इमारतों में घुस आया था। जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ेें... बारिश का अलर्ट जारी: 24 घंटों में होगी मूसलाधार बरसात, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बड़े स्तर पर तलाशी अभियान

पुलिस अधीक्षक महाथा ने बताया कि नक्सलियों ने सभी कर्मचारियों से परिसर खाली करने को कहा। नक्सलियों ने कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की और पुलिस को जानकारी देने पर अंजाम भुगतने तक की धमकी दी। इसके बाद नक्सलियों ने एक के बाद सभी इमारतों को आईईडी का इस्तेमाल कर उड़ा दिया।

आगे जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक महाथा ने कहा, कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि माओवादियों ने मार्ग तैयार करने के लिए कुछ पेड़ भी गिराए थे। इसका उपयोग वे संभवत: सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए किया करते थे।

हालांकि जंगल में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इससे ज्यादा जानकारी आगे की जांच के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें...खूंखार बना देश: नेताओं के मरने पर रोना जरूरी, नहीं तो मिलेगी ऐसी खौफनाक सजा

एंटी नक्सल अभियान

झारखंड चाईबासा के डीआईजी कोल्हान रेंज आरआर सिंह ने मामलेेे को लेकर कहा है कि मामले की जांच बेहद गंभीरता से की जा रही है। आगे उन्होंने कहा, 'घटना को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है।

इस पर उन्होंने फैसला लिया गया है कि सुरक्षा बल क्षेत्र में एक एंटी नक्सल अभियान चलाएंगे। साथ ही जनता से अपील है कि वे नक्सलियों का सहयोग न करें।'

ये भी पढ़ें...बढ़ गया लॉकडाउन: इन राज्यों ने फिर से लगा ताला, बदले ये नियम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story