×

17 हैवानों से कांपे लोग: अकेली महिला को नोचते रहे ये, बंधक बना रहा पति

एक पांच बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान महिला के पति को बंधक भी बना लिया गया था। साथ ही किसी को घटना के बारे में ना बताने की धमकी भी दी।

Shreya
Published on: 10 Dec 2020 5:12 AM GMT
17 हैवानों से कांपे लोग: अकेली महिला को नोचते रहे ये, बंधक बना रहा पति
X
17 हैवानों से कांपे लोग: अकेली महिला को नोचते रहे ये, बंधक बना रहा पति

दुमका: देश भर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन देश के कोने-कोने से युवतियों, बुजुर्गों, नाबालिगों और यहां तक कि नवजातों के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इस बीच ताजा मामला झारखंड के दुमका जिले से सामने आया है। यहां पर एक गांव में पांच बच्चों की मां के साथ गैंपरेप हुआ है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घिनौनी वारदात को 17 लोगों ने अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपियों ने महिला के पति को भी बंधक बना लिया था।

घर लौटते वक्त आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

पूरा मामला दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पति ने मामले में बताया कि उनके गांव में हर मंगलवार के दिन बाजार लगता है। वह रात करीब आठ बजे के आसपास अपनी पत्नी को लेकर बाजार से घर लौट रहा था। उसी दौरान 17 लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया, जो नशे में धुत थे। आरोपियों ने पति को बंधक बना लिया और उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पति ने बताया कि आरोपियो ने उन्हें यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें: आतंकी का राज: बड़गाम से गिरफ्तारी के बाद उगली सच्चाई, जैश को बड़ा झटका

a woman gangraped in jharkhand dumka (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

एक आरोपी की हुई पहचान

पीड़िता का कहना है कि वह दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में शामिल राम मोहली को पहचानती है, लेकिन बाकी आरोपियों को महिला ने ना पहचानने की बात कही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद डीआईजी और एसपी मुफ्फसिल थाना ने पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि महिला के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज ली गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: दुबई में रोजगार: भारतीयों के लिए बंपर नौकरी, आवेदन के लिए ये शर्त

बीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना

वहीं इस घटना को लेकर राजनैतिक पार्टियों का बयान भी सामने आया है। दुमका में हुए गैंगरेप की वारदात पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि इसे जंगलराज नहीं कहा जाएगा, तो क्या कहा जाएगा? बहू बेटियां यहां सुरक्षित नहीं हैं। लगातार उनके साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। दरिंदगी की सभी हदें पार होती जा रही हैं। ऐसे वहशी दरिंदों के मन से कानून का खौफ निकल रहा है। इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

यह भी पढ़ें: 3 दिन भारी बारिश: यहां गिरेगा पानी- होगी बर्फबारी, कड़कड़ाहट वाली सर्दी शुरू

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story