×

3 दिन भारी बारिश: यहां गिरेगा पानी- होगी बर्फबारी, कड़कड़ाहट वाली सर्दी शुरू

10 दिसंबर को यानी आज पहाड़ों पर बारिश और हिमपात थम सकता है। अरब सागर में दक्षिण पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। जिसके चलते कई शहरों में बारिश हो सकती है।

Shivani
Published on: 10 Dec 2020 3:48 AM GMT
3 दिन भारी बारिश: यहां गिरेगा पानी- होगी बर्फबारी, कड़कड़ाहट वाली सर्दी शुरू
X

लखनऊ: दिसंबर के दूसरे सप्ताह के शुरू होते ही कड़कड़ाने वाली ठंड भी शुरू हो गयी है। देश के कई हिस्सों में धुंध और कोहरे के बदल नजर आने लगे हैं तो वहीं उत्तरी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गयी। बारिश के भी आसार हैं। ऐसे में लगातार होने वाली संभावित वर्षा, बर्फबारी के कारण आगामी 3-4 दिन मौसम काफी ठंडा रह सकता है।

आज का मौसम

10 दिसंबर को यानी आज पहाड़ों पर बारिश और हिमपात थम सकता है। हालाँकि अरब सागर में दक्षिण पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। जिसके चलते देश के कई शहरों में बारिश हो सकती है। वहीं लगातार होने वाली संभावित बारिश, बर्फबारी के कारण आगामी 4-5 दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान गिरकर 0 से नीचे चला जा सकता है। इसके अलावा रात में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। कुछ इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की भी आशंका है जिससे आवागमन अवरुद्ध होने की आशंका है। 10 से 13 दिसंबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश के आसार है।

weather update Snowfall rainfall Alert in south India states Tamil Nadu

किस राज्य में कैसा मौसम:

उत्तरी भारत की बात करें तो आने वाले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से लेकर गुलमर्ग, कुलगाम, पहलगाम, काजीगुंड, शिमला, धर्मशाला, उना, मंडी लाहौल स्पीति, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में जोरदार बर्फबारी देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। जिससे इन भागों में कई रास्ते बंद हो सकते हैं और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ेंःSolar Eclipse 2020: साल का आखिरी ग्रहण, इन राशियों पर डाल रहा बहुत बुरा प्रभाव

इन राज्यों में भारी बारिश

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (आगरा, मेरठ, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद), दिल्ली, राजस्थान के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में 11 दिसंबर से बारिश होने के आसार है। दिल्ली एनसीआर के साथ चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद में 11 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती हैं।

Heavy Rain and Snowfall

ये भी पढ़ेंःसंसद भवन का भूमिपूजन: PM मोदी आज रखेंगे नींव, शामिल होंगे ये दिग्गज

इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश की संभावना है, वह 3-4 दिनों के ठहराव के बाद आगे बढ़ेगा क्योंकि उस दौरान उसका रास्ता साफ हो जाएगा। गुजगरात के अहमदाबाद, बड़ौदा, राजकोट, सोमनाथ, दीव, भावनगर, वलसाड, सूरत, मुंबई, ठाणे, पुणे, नाशिक में बारिश होनी है।

भीषण सर्दी शुरु

10 और 11 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम निकल जाने के बाद ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू होंगी और उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भीषण सर्दी होगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story