×

JNU हिंसा: AIMS में घायलों से मुलाकात के बाद बोलीं प्रियंका-छात्रों ने बताया कि...

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार देर रात हुए बवाल के बाद घायल छात्रों से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एम्स ट्रामा सेंटर पहुंची। घायलों से मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट कर पुलिस पर आरोप गए हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 6 Jan 2020 3:20 AM GMT
JNU हिंसा: AIMS में घायलों से मुलाकात के बाद बोलीं प्रियंका-छात्रों ने बताया कि...
X

दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रविवार देर रात हुए बवाल में टीचर और छात्र समेत 20 लोग घायल हो गये, जिन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया। वहीं सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी घायलों से मिलने एम्स पहुंची। उनके साथ कांग्रेस नेता सुभाष चोपड़ा में मौजूद थे। उन्होंने घायलों से मुलाकात के बाद पुलिस और सरकार पर गंभीर आरो लगाये। वहीं सोमवार को जेएनयू हिंसा के विरोध में देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है।

एम्स में 20 छात्र भर्ती:

एम्स ट्रामा सेंटर में घायलों से मुलाक़ात के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'घायल छात्रों ने मुझे बताया कि गुंडों ने परिसर में एंट्री की और उन पर लाठी और अन्य हथियारों से हमला किया। कई के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। एक छात्र ने उन्हें बताया कि पुलिस ने उसके सिर पर कई बार लात मारी।'



ये भी पढ़ें: JNU में बड़ा बवाल, हिंसा में कई छात्र घायल, रोने की आवाजों से गूंजा कैंपस

बता दें कि जेएनयू में हुई घटना को लेकर जामिया से जुड़े छात्र संगठन आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए। छात्र पुलिस मुख्यालय के बाहर रातभर से विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं सोमवार को इसके विरोध में दिल्ली समेत देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जाएगा।

घटना को लेकर जामिया से जुड़े छात्र संगठन आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए। छात्र पुलिस मुख्यालय के बाहर रातभर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

क्या है मामला:

गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दो छात्र गुटों में झड़प हो गई। दरअसल, देर रात लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश उपद्रवी परिसर के अंदर घूम रहे थे और वहां संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों पर हमले कर रहे थे। जिसके बाद कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story