×

कंधार हाईजैक पर यशवंत का खुलासा, आतंकियों के कब्जे में जाने को तैयार थीं ममता

कंधार हाईजैक मामले में ममता को लेकर खुलासा करते हुए यशवंत सिन्हा ने बताया कि ममता बनर्जी उस समय देश के लिए आजादी देने तक को तैयार थीं।

Shivani
Published on: 13 March 2021 11:43 AM GMT
कंधार हाईजैक पर यशवंत का खुलासा, आतंकियों के कब्जे में जाने को तैयार थीं ममता
X

कोलकाता. अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल होते ही बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कंधार हाईजैक मामले में ममता को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि ममता बनर्जी उस समय देश के लिए आजादी देने तक को तैयार थीं। कंधार हाइजैक के समय ममता ने बाकी बंदियों के बदले खुद को बंदी बनाने का भी प्रस्ताव रखा था।

यशवंत सिन्हा का कंधार प्लेन हाईजैक पर सनसनीखेज खुलासा

दरअसल, बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने ममता बनर्जी की देशभक्ति से जुडी एक किस्से का खुलासा किया। उन्होंने 24 दिसंबर 1999 में हुए कंधार प्लेन हाइजेक मामले पर सनसनीखेज खुलासा किया। यशवंत सिन्हा ने बताया कि आतंकियों के कब्जे से बाकी बंदियों के बदले में ममता ने खुद को सौंपने का प्रस्ताव दिया था।

ये भी पढ़े- अमरनाथ यात्रा का ऐलान: बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला, जानें कब से होगी शुरुआत

कैदियों के बदले में आतंकियों की गिरफ्त में जाने को तैयार थीं ममता

यशवंत सिन्हा ने बताया कि उस समय अटल बिहारी सरकार के साथ ममता बनर्जी ने मिलकर काम किया और वह शुरू से ही फाइटर रही हैं। कंधार हाईजैक के समय भी उन्होंने आतंकियों की गिरफ्त में कैद लोगों के बदले खुद को समर्पित करने का मन बना लिया था और देश के लिए जो कुर्बानी देनी पड़ेगी, वह उसे देने के लिए भी तैयार हैं।

[video width="482" height="270" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/Kandahar-hijack-Mamata-had-offered-herself-as-hostage-in-exchange-for-passengers-says-Yashwant-Sinha.mp4"][/video]

उन्होने कहा, " ममता बनर्जी ने ऑफर किया कि वो स्वयं हास्टेज बनकर जाएंगी वहां पर...लेकिन शर्त ये होनी चाहिए कि बाकी जो बंधक हैं उनको आतंकवादी छोड़ दें। वो उनके कब्जे में चली जाएंगी।''

ममता पर हुआ प्लानड हमला

इसके साथ ही इसके साथ ही हाल ही में नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के मामले में भी यशवंत सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना को सुनियोजित हमला बताया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह एक सुनियोजित हमला था। शारारती तत्वों ने उन्हें चोटिल करने के लिए गाड़ी के दरवाजे का इस्तेमाल किया।

Shivani

Shivani

Next Story