×

मनाली स्थित घर से आज मुंबई के लिए निकलीं कंगना, क्या शिवसैनिक रोक पाएंगे?

कंगना रनौत मंडी के भानवला गांव से चंडीगढ़ के लिए एक घंटे पहले निकली हैं। उनके साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल और सुरक्षा कर्मी भी हैं। इस दौरान कंगना रनौत ट्विटर पर भी काफी एक्टिव हैं।

Newstrack
Published on: 9 Sep 2020 5:49 AM GMT
मनाली स्थित घर से आज मुंबई के लिए निकलीं कंगना, क्या शिवसैनिक रोक पाएंगे?
X
वह लगातार महाराष्ट्र और मुंबई को लेकर अपने सपने और अनुभव के बारे में बता रही हैं। कंगना ने एक ट्वीट में बताया कि मुम्बादेवी चाहती है कि मैं मुंबई में रहूं।

वर्ली: मायानगरी मुंबई में आज का दिन काफी गहमागहमी वाला साबित हो सकता है। देश भर की निगाहें आज मुंबई की ओर है। दरअसल कंगना रनौत अपने पूर्व में किये गये एलान के मुताबिक आज मुंबई जो आ रही हैं।

सुशांत केस को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत से जुबानी जंग और धमकी मिलने के बाद ही कंगना ने 9 सितम्बर को मुंबई आने की बात ट्वीट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई थी।

बताया जा रहा है कंगना आज मुंबई आने के लिए अपने मनाली स्थित घर से निकल चुकी हैं। वह चंडीगढ़ से दोपहर 12 बजे के बाद मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी।

ऐसे में ये देखना होगा कि कंगना क्या वाकई में मुंबई पहुंच पाती हैं या नहीं। क्योंकि जैसा कि कंगना का आरोप है कि शिवसेना नेता संजय राउत पहले ही उसे को मुंबई नहीं आने की धमकी दे चुके हैं।

इतना ही नहीं शिवसैनिकों ने कंगना के पोस्टर को हाथ में लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। कंगना पर मराठी अस्मिता का अपमान करने का आरोप लगा है।

Kangna फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ेंः चीन ने भारतीय छात्रों को भेजा नोटिस, दिए ये निर्देश, पढ़ाई को लेकर ये फैसला

सोशल मीडिया में कंगना की ये तस्वीर खूब हो रही वायरल

वायरल तस्वीर में कंगना हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के कोठी स्थित एक मंदिर के सामने प्रार्थना करती हुईं नजर आ रही हैं। यह मंदिर चंडीगढ़ रूट पर पड़ता है।

कंगना रनौत मंडी के भानवला गांव से चंडीगढ़ के लिए एक घंटे पहले निकली हैं। उनके साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल और सुरक्षा कर्मी भी हैं। इस दौरान कंगना रनौत ट्विटर पर भी काफी एक्टिव हैं।

वह लगातार महाराष्ट्र और मुंबई को लेकर अपने सपने और अनुभव के बारे में बता रही हैं। कंगना ने एक ट्वीट में बताया कि मुम्बादेवी चाहती है कि मैं मुंबई में रहूं।

कंगना ने एक ट्वीट में लिखा,"मैं बारह साल की उम्र में हिमांचल छोड़ चंडीगढ़ हॉस्टल गयी फिर दिल्ली में रही और सोलह साल की थी जब मुंबई आयी, कुछ दोस्तों ने कहा मुंबई में वही रहता है जिसे मुम्बादेवी चाहती है,हम सब मुम्बादेवी देवी के दर्शन करने गए,सब दोस्त वापिस चले गए और मुम्बादेवी ने मुझे अपने पास ही रख लिया।" इसके अलावा कंगना ने अपने महाराष्ट्र प्रेम को भी दिखाया।

महाराष्ट्र की अस्मिता के लिए अपना ख़ून भी दे सकती हूं: कंगना

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा,"ये मुंबई में मेरा घर है,मैं मानती हूँ महाराष्ट्र ने मुझे सब कुछ दिया है, मगर मैंने भी महाराष्ट्रा को अपनी भक्ति और प्रेम से एक ऐसी बेटी की भेंट दी है जो महाराष्ट्रा शिवाजी महाराज की जन्मभूमि में स्त्री सम्मान और अस्मिता केलिए अपना ख़ून भी दे सकती है, जय महाराष्ट्रा।"

ये भी पढ़ेंःभारत का ‘सीक्रेट हथियार’: नाम से ही डरा चीन, करगिल युद्ध में किया था कमाल

Sushant Singh Rajpoot फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

कंगना-संजय राउत वार

गौरतलब है कि कंगना रनौत ने आज सांसद संजय राउत और शिवसेना को मुंबई आने की चुनौती दी है। संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने की धमकी दी थी। दोनों के बीच इतना बड़ा की महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस को उनके खिलाफ ड्रग मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, बीएमसी ने उनके ऑफिस में अवैध निर्माण का नोटिस चस्पाकर सील कर दिया है।

ये भी पढ़ेंःआखिर सीमा पर भाला और धारदार हथियार लेकर चीनी सैनिक ये क्या कर रहे हैं?

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story