×

कन्हैया कुमार हुए गिरफ्तार: करने जा रहे थे CAA-NRC-NPR के विरोध में प्रदर्शन

देश में इस वक़्त सबसे बड़ा बवाल CAA और NRC को लेकर चल रहा है। इसके विरोध में बहुत से बड़े लोगों का नाम आया है। इसी में शामिल जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का भी नाम आया था।

Roshni Khan
Published on: 30 Jan 2020 11:31 AM GMT
कन्हैया कुमार हुए गिरफ्तार: करने जा रहे थे CAA-NRC-NPR के विरोध में प्रदर्शन
X

नई दिल्ली: देश में इस वक़्त सबसे बड़ा बवाल CAA और NRC को लेकर चल रहा है। इसके विरोध में बहुत से बड़े लोगों का नाम आया है। इसी में शामिल जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का भी नाम आया था। कन्हैया कुमार को CAA, NRC और NPR के खिलाफ जन-गण-मन यात्रा निकालने से पहले ही पुलिस ने बिहार के मोतिहारी में हिरासत में ले लिया है। उन्हें बापू-धाम चंपारण स्थित भितिहरवा आश्रम के बाहर अरेस्ट किया। इसके विरोध में कन्हैया कुमार अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। अपने टि्वटर हैंडल पर कन्हैया कुमार ने जानकारी दी कि बापू-धाम चंपारण में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद शांतिपूर्ण धरना देना शुरू किया है।

ये भी पढ़ें:इंटरनेट का असली मालिक कौन, आखिर किसके हाथ में है इसका पावर?

CAA के विरोध में यात्रा

उन्होंने बुधवार को जानकारी दी थी कि वे शहीद दिवस के मौके पर बिहार में जन-गण-मन यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। CAA-NRC-NPR के विरोध में होने वाली इस यात्रा को लेकर गुरुवार की सुबह कन्हैया कुमार बापू-धाम (चंपारण) पहुंचे, लेकिन यात्रा शुरू करने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कन्हैया ने अपने ट्वीट में कहा, 'आज बापू-धाम (चम्पारण) में गांधीजी को नमन करके गरीब-विरोधी CAA-NRC-NPR के विरोध में एक महीने की जन-गण-मन यात्रा की शुरुआत होनी थी। समाज के सभी तबकों के लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए मौजूद हैं, लेकिन प्रशासन ने कुछ देर पहले हम सबको हिरासत में ले लिया है।'



— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) January 30, 2020

इस यात्रा को शुरू होने से रोके जाने पर लोगों ने भितिहरवा गांधी आश्रम (चम्पारण) के बाहर शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया है।

दम है कितना दमन में तेरे देख लिया है देखेंगे



— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) January 30, 2020

ये भी पढ़ें:शिवपाल यादव ने अपने जन्मदिन पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, गरीबों को बांटा कंबल

गिरफ्तारी के विरोध में धरना

कन्हैया कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बहुत से वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह भाषण देते या लोगों को समझाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कन्हैया कुमार के आसपास पुलिस अधिकारी भी मौजूद दिख रहे हैं। गिरफ्तारी के विरोध में कन्हैया अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा है, 'चंपारण में अपनी गिरफ्तारी के विरोध में इस यात्रा को शुरू होने से रोके जाने पर लोगों ने भितिहरवा गांधी आश्रम (चम्पारण) के बाहर शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया है।'

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story