×

अभी-अभी विकास दुबे हुआ गिरफ्तार, महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचा था उज्जैन

गैंगेस्टर विकास विआस दुबे ने महाराष्ट्र के उजाईन में महाकाल मंदिर में सरेंडर कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर सुरक्षा एजेंसी ने उसे पकड़ लिया है

Shivani
Published on: 9 July 2020 4:35 AM GMT
अभी-अभी विकास दुबे हुआ गिरफ्तार, महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचा था उज्जैन
X

उज्जैन: कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी गैंगेस्टर विकास दुबे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। 7 दिनों से विकास दुबे की तलाश में लगी पुलिस का इंतज़ार अब खत्म हुआ। गैंगेस्टर विकास विआस दुबे ने महाराष्ट्र के उजाईन में महाकाल मंदिर में सरेंडर कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर सुरक्षा एजेंसी ने उसे पकड़ लिया है।

विकास दुबे को पुलिस ने उज्जैन से किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 2 जुलाई को 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर भागे विकास दुबे की तलाश में पुलिस ने जमी आसमान एक कर दिए। यूपी के हर जिले में उसकी और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान पता चला था कि विकास दुबे सरेंडर करने की फिराक में हैं। इसके लिए पहले वह नोएडा फिल्म सिटी जाने वाला था, जहां वह चैनल के स्टूडियों में लाइव सरेंडर करने की साजिश में था, हालाँकि कि जानकारी के बाद पुलिस ने नोएडा के हर टीवी चैनल को घेर लिया था।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/07/WhatsApp-Video-2020-07-09-at-9.55.35-AM.mp4"][/video]

ये भी पढ़ेंः गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर, पुलिस कस्टडी में विकास दुबे का साथी प्रभात ढेर

चैनल के स्टूडियों में लाइव सरेंडर करने की फिराक में था विकास दुबे

वहीं गुरुवार को विकास दुबे ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में पहुँच कर प्रसिद्द महाकाल के मंदिर में खुद की गिरफ्तारी दे दी। महाकाल मंदिर की सुरक्षा एजेंसी के पास जाकर उसने सरेंडर कर दिया। वहीं मंदिर सुरक्षा एजेंसी ने इसे पुलिस को सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक, विकास को पुलिस महाकाल थाने से अज्ञात स्थान पर लेकर गयी है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/07/WhatsApp-Video-2020-07-09-at-9.55.36-AM.mp4"][/video]

बता दें कि विकास पर 5 लाख का इनाम घोषित है। कल उसके फ़िरदाबाद में होने की जानकारी के बाद पुलिस ने छापामारी की थी, लेकिन वह फरार हो गया था, हालाँकि सीसीटीवी फुटेज में उसे कैद कर लिया गया था। विकास के तीन साथियों की फरीदाबाद से गिरफ्तारी हुई। जिसमें से एक साथी आज पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान मुठभेड़ में मारा गया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story