×

शर्मनाक: बीमार दिव्यांग महिला से किया रेप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सोमवार दोपहर एक युवक दिव्यांग महिला को अकेला देखकर घर में घुस गया। युवक ने महिला को दबोच लिया और उसका मुंह दबाकर जबरन रेप किया। किसी तरह से उसके चुंगल से छूटी महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो पड़ोसी उसकी मदद के लिए पहुंचे।

Dharmendra kumar
Published on: 12 Aug 2019 3:45 PM GMT
शर्मनाक: बीमार दिव्यांग महिला से किया रेप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
X

कानपुर: सोमवार दोपहर एक युवक दिव्यांग महिला को अकेला देखकर घर में घुस गया। युवक ने महिला को दबोच लिया और उसका मुंह दबाकर जबरन रेप किया। किसी तरह से उसके चुंगल से छूटी महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो पड़ोसी उसकी मदद के लिए पहुंचे। मौके से भाग रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी को पकड़कर थाने ले गई है।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित नौरैया खेड़ा में रहने वाली पीड़ित महिला एक हाथ और पैर से दिव्यांग है। बीते कई माह से वो बिमारी से परेशान है। परिवार में पति और एक पांच साल का बेटा है। सोमवार को पति ड्यूटी गया था और बेटा घर के बाहर मोहल्ले में खेल रहा था। घर पर अकेली महिला देखकर युवक घर के अंदर घुस गया और उसके साथ जबरन रेप किया।

यह भी पढ़ें…इस नेता के बिगड़े बोल, कहा- 100वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के साथ नहीं होगा कश्मीर

अरोपी का नाम महेश यादव है वो दादा नगर मलिन बस्ती का रहने वाला है। दरसल महेश यादव शराब का लती है और अपराधी प्रवृति का है। नौरैया खेड़ा में वो अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए आया था।

पीड़िता के पड़ोसियों के मुताबिक दोपहर के वक्त सभी लोग अपने-अपने घरों पर थे। तभी अचानक बचाओ-बचाओ चिल्लाने की अवाज आई तो हम लोग घर से बाहर निकले। जब देखा तो ये युवक महिला के साथ जबर्दस्ती कर रहा था। भीड़ देखकर युवक दरवाजा खोलकर भागने लगा सभी ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें…घाटी में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ गृह मंत्रालय ने की बड़ी कार्रवाई

उन्होने बताया कि महिला का एक हाथ और एक पैर बेकार है वो काम नहीं करते हैं जिसकी वजह से वो ठीक ढंग से उठबैठ भी नहीं पाती है। इसके साथ ही वो आए दिन बीमार रहती है। महिला का पति पूरे परिवार के लिए खाना बनाकर ड्यूटी जाता है। इस युवक की करतूत से उसकी हालत और भी बिगड़ गई है।

गोविंद नगर इंस्पेक्टर संजीवकांत मिश्रा के मुताबिक एक दिव्यांग महिला ने युवक पर रेप का अरोप लगाया है। युवक पुलिस हिरासत में है उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। महिला का मेडिकल भी कराया जा रहा है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story