×

Karnataka Election Result: राहुल बोले-पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरे करेंगे पांच वादे, मोहब्बत जीती, नफरत की दुकानें बंद

Karnataka Election Result 2023: भाई-बहन की इस जोड़ी ने कर्नाटक में जोरदार प्रचार करते हुए भाजपा को पूरी तरह बैकफुट पर ढकेल दिया।

Anshuman Tiwari
Published on: 13 May 2023 3:34 PM GMT (Updated on: 13 May 2023 3:40 PM GMT)
Karnataka Election Result: राहुल बोले-पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरे करेंगे पांच वादे, मोहब्बत जीती, नफरत की दुकानें बंद
X
Rahul Gandhi (photo: social media )

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद कांग्रेस में उत्साह और जश्न का माहौल दिख रहा है। इस जीत के बाद कार्यकर्ता कर्नाटक, दिल्ली, लखनऊ और देश के अन्य राज्यों में जश्न मनाने में डूबे हुए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस को मिली इस जीत में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। भाई-बहन की इस जोड़ी ने कर्नाटक में जोरदार प्रचार करते हुए भाजपा को पूरी तरह बैकफुट पर ढकेल दिया। कर्नाटक में इस मिली इस जीत के बाद राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता से किए गए पांच बड़े वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करने का ऐलान किया है।
कर्नाटक की जीत के बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने हमें यह दिखा दिया है कि इस देश के लोगों को मोहब्बत ही अच्छी लगती है। हमने कर्नाटक के गरीब लोगों की लड़ाई मोहब्बत और प्यार से लड़ी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हो चुका है और अब मोहब्बत की दुकानें खुल गई हैं।

नफरत का बाजार हो गया बंद

कर्नाटक में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत के बाद राहुल गांधी का भी खुश नजर आए। उन्होंने इस जीत के लिए कर्नाटक की जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीब जनता के साथी और गरीब जनता के समर्थन से ही पार्टी को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने यह लड़ाई नफरत से या गलत शब्दों से नहीं लड़ी है।
उन्होंने कहा कि हम हमेशा मोहब्बत की राजनीति करते हैं और अब कर्नाटक में भी नफरत का बाजार बंद हुआ है और मोहब्बत की दुकानें खुल गई हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम जनता से किए गए वादों को काफी महत्व देते हैं। कर्नाटक की जनता से जो पांच बड़े वादे किए गए हैं,उनको पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा किया जाएगा।

कर्नाटक ने जताया कांग्रेस पर भरोसा

इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री के कर्नाटक में इतना प्रचार करने के बावजूद राज्य के लोगों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। कर्नाटक के चुनाव नतीजों से साफ है कि बीजेपी का काम काफी खराब था और लोग भाजपा के कामों से संतुष्ट नहीं थे। कांग्रेस की ओर से दी गई पांच गारंटी पर लोगों ने भरोसा जताया है और इसी कारण पार्टी इतनी बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही है।
अंशुमान तिवारी

Anshuman Tiwari

Anshuman Tiwari

Next Story