×

केंद्रीय मंत्री सड़क हादसे में घायल: पत्नी ने तोड़ा दम, श्रीपद नाइक की ऐसी हालत

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक कर्नाटक के कन्नड़ जिले ने सोमवार देर शाम यात्रा के दौरान सड़क हादसे में घायल हो गए। वहीं पत्नी की मौत हो गयी।

Shivani Awasthi
Published on: 11 Jan 2021 4:46 PM GMT
केंद्रीय मंत्री सड़क हादसे में घायल: पत्नी ने तोड़ा दम, श्रीपद नाइक की ऐसी हालत
X

बेंगलुरु: केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक कर्नाटक में सड़क हादसे की चपेट में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कन्नड़ जिले में मंत्री नाइक और उनकी पत्नी अपनी कार से यात्रा कर रहे थे, तभी उनकी कार सड़क हादसा का शिकार हो गयी,जिसमे नाइक घायल हो गए। वहीं उनकी पत्नी को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सड़क हादसे में घायल

दरअसल, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक कर्नाटक के कन्नड़ जिले ने सोमवार देर शाम यात्रा के दौरान सड़क हादसे में घायल हो गए।

ये भी पढ़ें :सोनू सूद की बिल्डिंग बची: अब नहीं गिरा पाएगी BMC, एक्टर को मिली राहत

श्रीपद नाइक की पत्नी की अस्पताल में मौत

जानकारी मिल रही है कि श्रीपद नाइक अपनी पत्नी के साथ कार में सवार थे, तभी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में श्रीपद नाइक घायल हो गए हैं जबकि उनकी पत्नी बेहोश हैं।

ये भी पढ़ें: LAC से हटे 10000 चीनी सैनिक, भारत के सामने ड्रैगन ने मानी हार, ये है बड़ी वजह

कन्नड़ जिले में हुआ सड़क हादसा

घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मौके पर पुलिस टीम, अधिकारी और डॉक्टरों की टीम मौजूद है।

पत्नी की मौत से सदमे में केंद्रीय मंत्री

बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी यात्रा कर रहे थे। यह हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में हुआ है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक, नाइक की पत्नी को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं श्रीपद नाइक की हालत स्थिर और सचेत हैं।हालांकि पत्नी की मौत से सदमे में हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story