×

जयपुर के इन मार्केट्स में जानिए मेहंदी लगवाने के पैकेज, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

करवा चौथ पर  सोलह श्रृंगार  करना हर महिला का अधिकार होता है। और इस श्रृंगार में सुहागन महिलाएं करवा चौथ पर मेंहदी जरुरी लगाती हैं क्योंकि यह सुहाग चिन्ह माना जाता है। करवा चौथ अब पास आ रहा है। ऐसे में महिलाएं मेंहदी लगवाने बाजार जाएंगी। मगर इससे पहले आप बाजार में मेंहदी के दाम जरुर जान लें।

suman
Published on: 10 Aug 2023 9:38 AM GMT
जयपुर के इन मार्केट्स में जानिए मेहंदी लगवाने के पैकेज, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश
X

जयपुर: करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करना हर महिला का अधिकार होता है। और इस श्रृंगार में सुहागन महिलाएं करवा चौथ पर मेंहदी जरुरी लगाती हैं क्योंकि यह सुहाग चिन्ह माना जाता है। करवा चौथ अब पास आ रहा है। ऐसे में महिलाएं मेंहदी लगवाने बाजार जाएंगी। मगर इससे पहले आप बाजार में मेंहदी के दाम जरुर जान लें। वैसे आपका ये काम हमने आसान कर दिया है। आज हम आपको जयपुर के तरह-तरह के बाजारों में मेंहदी लगवाने के दाम बताएंगे। तो आइए, जानते हैं दाम।

सफाई कर्मी से पीसीएस बनी लखनऊ की सोनी

जौहरी बाजार- 3 हजार रुपए में यहां इस पैकेज में अपनी कोहनी से हथेली तक मेंहदी लगवा सकती हैं। साथ ही, घुटने से लेकर पंजे तक मेंहदी लगवा सकती हैं। 5 हजार रुपए में फुल हैंड्स से हथेली तक मेंहदी लग जाएगी। इस पैकेज में भी आप घुटने से लेकर पंजे तक मेंहदी लगवा सकती हैं। 100 रुपए में सिर्फ सिंगल हैंड बेल लगवा सकती हैं।

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जिम कार्बेट पार्क में सीता ने दिया था लव कुश को जन्म

बापू बाजार 21 सौ रुपए से 5 हजार एक सौ रुपए में ब्राइडल मेंहदी डिज़ाइन लगवा सकती है। एक हजार में अपने पति की फोटो हथेली पर बनवा सकती हैं।150 रुपए में आप दोनों हाथों में बेल डिज़ाइन लगवा सकती हैं।100 रुपए में इस पैकेज में आप पांच उंगलियों सहित बेल डिजाइन लगवा सकती हैं।

बड़ी चौपड़ यहां 2 सौ रुपए पर हैंड देकर मेंहदी लगवा सकती हैं। इसके अलावा निवाई बाजार में आप 8 सौ रुपए देकर फुल लेग डिज़ाइन मेंहदी भी लगवा सकती हैं।

छात्र को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटने वालों को मिली ये बड़ी सजा

नेहरु बाजार जयपुर की ऐसी जगह है, जहां आपको मेंहदी घर पर लगवाने की सुविधा मिलती है। बस आप किसी मेंहदी वाले या वाली को फोन करिए और वो आपके घर आकर आपको सर्विस देंगे। यहां आप घर बैठे बेल के एक हाथ लगवाने के 150 रुपए, ब्राइडल के हाथ लगवाने के 200 रुपए देकर सुंदर मेंहदी लगवा सकती हैं।

अब ऐसे संभव हो सकेगा ब्लड कैंसर मरीजों का इलाज

suman

suman

Next Story