×

कश्मीर का छोटा डॉन! 10 साल की उम्र में पूरी घाटी में मचाया हंगामा

कश्मीर में कुछ दिन पहले छोटा डॉन नाम से फेसम एक 13 साल के बच्चे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुवेनाइल होम भेज दिया था। घाटी के लोग इस बच्चे को 'छोटा डॉन' के नाम से जानते थे।

Vidushi Mishra
Published on: 20 March 2023 8:37 PM GMT
कश्मीर का छोटा डॉन! 10 साल की उम्र में पूरी घाटी में मचाया हंगामा
X
कश्मीर का छोटा डॉन! 10 साल की उम्र में पूरी घाटी में मचाया हंगामा

नई दिल्ली : कश्मीर में कुछ दिन पहले छोटा डॉन नाम से फेसम एक 13 साल के बच्चे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जुवेनाइल होम भेज दिया था। घाटी के लोग इस बच्चे को 'छोटा डॉन' के नाम से जानते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छोटा डॉन नाम का बच्चा 10 साल की उम्र में ही पत्थरबाजों के एक गिरोह में शामिल हो गया था।

यह भी देखें... पाकिस्तान में फंसी हिंदू लड़की! जबरन कराया गया ऐसा काम

शिक्षकों और कर्मचारियों को परेशान करता

कुछ दिन पहले पुलिस ने इस बच्चे को इस लिए गिरफ्तार करा था क्योंकि वो शोपियां में काम पर जा रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को परेशान कर रहा था। शोपियां के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संदीप चौधरी ने ट्वीट में कहा- कि जब उस बच्चे को पकड़ा गया, तब उसके हाथ में एक लंबी सी छड़ी थी। जिसकी लंबाई उसकी लंबाई से भी ज्यादा थी। वो छड़ी लेकर काम पर जाने वाले शिक्षकों और कुछ सरकारी कर्मचारियों की आईडी चेक कर रहा था।

पत्थर फेंककर भागता

पुलिस के हिसाब से ये लड़का घाटी में हंगामा खड़ा करने वाले लोगों का हथियार बन गया था। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, साल 2016 से ये लड़का लगातार विरोध-प्रदर्शनों में शामिल हो रहा था। लड़का अपनी उम्र से दोगुनी उम्र के लड़कों के साथ दिखता था। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक 'छोटा डॉन' सुरक्षा बलों और निजी गाड़ियों पर पत्थर फेंककर भागता नहीं था।

यह भी देखें... मथुरा- दोपहर 12 बजे वेटरनरी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, पीएम के दौरे का लेगें जायजा

वहीं, पुलिस के अनुसार, 13 साल के इस छोटे से लड़के छोटा डॉन को घाटी के हालात के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वो ये भी नहीं जानता है कि आर्टिकल 370 क्या है। वो सिर्फ स्कूल जाने से बचने के लिए नौजवान लड़कों के इशारे पर लोगों को परेशान करता था।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story