×

केरल : कन्नूर शहर की अराक्कल बीवी का निधन

अराक्कल केरल का एकमात्र मुस्लिम शाही परिवार है जिसने एक समय कन्नानूर (वर्तमान कन्नूर) और दक्षिणी लक्षद्वीप पर शासन किया था।

Roshni Khan
Published on: 4 May 2019 12:05 PM GMT
केरल : कन्नूर शहर की अराक्कल बीवी का निधन
X

कन्नूर: पूर्ववर्ती अराक्कल शाही परिवार की प्रमुख आदिराजा सुल्ताना फातिमा मुथु बीवी का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण शनिवार को यहां थालासेरी स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं।

ये भी देंखे:जापान का निजी रॉकेट पहली बार बाह्य अंतरिक्ष में पहुंचा

परिवार के सूत्रों ने कहा कि दिवंगत सी पी कुंजाहम्मद इलाया की पत्नी मुथु बीवी के परिवार में उनकी बेटी आदिराजा खदीजा सोफिया हैं।

अराक्कल केरल का एकमात्र मुस्लिम शाही परिवार है जिसने एक समय कन्नानूर (वर्तमान कन्नूर) और दक्षिणी लक्षद्वीप पर शासन किया था।

ये भी देंखे:लखनऊ : रोड़ शो में बिना हेलमेट नजर आए कांग्रेस प्रत्याशी

परंपरा के अनुसार, अराक्कल शाही परिवार की महिला प्रमुख ‘अराक्कल बीवी’ नाम से जानी जाती हैं।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story