×

बारात में बड़ा हादसा: शादी में पहुंची लाशें ही लाशें, मातम में बदली खुशियां

केरल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। राजापुरम में एक बस मकान से जाकर टकरा गयी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में बराती बैठे थे जो शादी के लिए बरात लेकर निकले थे।

Shivani Awasthi
Published on: 3 Jan 2021 1:16 PM GMT
बारात में बड़ा हादसा: शादी में पहुंची लाशें ही लाशें, मातम में बदली खुशियां
X
प्रतापगढ़ जिले में खुशियों से भरती झोली के आंगन में मातम मच गया। जिले में शादी के दौरान बारात में होने वाली आतिशबाजी ने कोहराम मचा दिया। यहां बारात जनवासे से निकली, तो बाराती मस्ती की धुम में रमे हुए डीजे की धुन पर नाचते-झूमते चल रहे थे।

लखनऊ: केरल में शादी की खुशियां कुछ मिनटों में मातम में बदल गयी। घर से दूल्हे को लेकर नाचती गाती बारात दुल्हन तक नहीं बल्कि मौत के दरवाजे तक पहुँच गयी। यहां रविवार को भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी। वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मामले में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जानकारी के बाद शोक जताया और घायलों के समुचित इलाज के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

केरल में बरातियों से भरी बस मकान से टकराई

दरअसल, तेज रफ्तार का कहर मौत की वजह बन जाता है लेकिन इसके बाद भी वाहनों की रफ्तार धीमी नहीं होती और बड़ी अनहोनी हो जाती है। इसी कड़ी में केरल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां राजापुरम में एक बस मकान से जाकर टकरा गयी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में बराती बैठे थे जो शादी के लिए बरात लेकर निकले थे। हालाँकि हादसे से कोहराम मच गया। वहीं मकान से हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 40 से अधिक बरातियों के घायल होने की जानकारी है।

kerala Bus Accident collided into house in rajapuram 6 of wedding party killed 40 injured

6 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल

बताया जा रहा है कि बस में 70 से ज्यादा बाराती बैठे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य जारी करते हुए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।44 घायलों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 33 लोगों का कान्हांगड जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुतंकल तालुक अस्पताल में 5 लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई, जबकि 1 की कान्हांगड जिला अस्पताल में हो गई।

ये भी पढ़ेंः बड़ा खतरा भारत में: अब नई महामारी ने बिछा दी लाशें, तेजी से पक्षियों की हो रही मौत

कासरगोड जिला कलेक्टर ने इसकी जानकारी दी। मामले में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दुख जताया, साथ ही घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा दिए जाने के निर्देश जारी किये।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story