×

रवाना 300 किसान: निकले महीने भर का राशन लेकर, दिल्ली में बड़ी तैयारी

साथ जा रहे ट्रकों में रहने, सोने, ओढ़ने-बिछाने के साथ भोजन नास्ते का पूरा इंतजाम है। दिल्ली जा रहे किसानों का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के राज्य सचिव के मुताबिक यह जत्था उन लोगों को जवाब है जो दिल्ली में चल रहे आंदोलन को केवल पंजाब-हरियाणा के किसानों का आंदोलन बता रहे हैं।

Ashiki
Published on: 7 Jan 2021 1:11 PM GMT
रवाना 300 किसान: निकले महीने भर का राशन लेकर, दिल्ली में बड़ी तैयारी
X
रवाना 300 किसान: छत्तीगढ़ से निकले महीने भर का राशन लेकर, दिल्ली में बड़ी तैयारी

रायपुर: नए कृषि बिल पर किसानों का आंदोलन अब तेज होने लगा है। आंदोलन को लेकर सरकार और किसानों के बीच टकराव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 42 दिन से किसान डटे हुए हैं। इस बीच कानूनों के विरोध में छत्तीसगढ़ के 300 से अधिक किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।

आज शाम एक और जत्था होगा रवाना

बता दें छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ की अगुवाई में किसानों का यह जत्था आज गुरुवार को रायपुर के अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर से रवाना हुआ। सिख समाज की मदद से जुटाए गए तीन ट्रकों और पांच कारों में रवाना हुए इस जत्थे की योजना अगले दो दिनों में दिल्ली के सिंघु बार्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने का है। जानकारी के मुताबिक शाम को दो बसाें में करीब 60 आंदोलनकारियों का एक और जत्था रवाना होगा। एक सप्ताह बाद नये जत्थे को रवाना करने की तैयारी है।

kisan andolan

ये भी पढ़ें: पत्थरबाजों को कड़ी सजा: भूल जाएंगे हमला करना, शिवराज सरकार का बड़ा ऐलान

महीने भर का राशन भी साथ ले जा रहे किसान

जानकारी यहां तक मिली है कि आंदोलनकारी किसान अपने साथ कम से कम एक महीने का राशन ले जा रहे हैं। साथ जा रहे ट्रकों में रहने, सोने, ओढ़ने-बिछाने के साथ भोजन नास्ते का पूरा इंतजाम है। दिल्ली जा रहे किसानों का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के राज्य सचिव तेजराम विद्रोही के मुताबिक यह जत्था उन लोगों को जवाब है जो दिल्ली में चल रहे आंदोलन को केवल पंजाब-हरियाणा के किसानों का आंदोलन बता रहे हैं।

आगे तेजराम विद्रोही ने बताया कि जानकारी के मुताबिक ओडिशा और महाराष्ट्र से गये किसानों को हरियाणा और यूपी में रोक लिया गया है। अगर हमारे साथ ऐसा हुआ तो हम लोग वहीं सड़क पर बैठकर आंदोलन की अलख जगाएंगे।

मौसम को झेलने के लिए ट्रकों में हुई ये व्यवस्था

जानकारी मिली है कि दिल्ली आंदोलन में जाने के लिए ट्रकों को मोडिफाई किया गया है। ट्रक में दो डेक बनाए गए हैं। साथ ही ट्रक को अगल-बगल और ऊपर से वॉटरप्रूफ तिरपाल से ढका गया है। इतना ही नहीं अंदर मोबाइल चार्जर पॉइंट भी लगाए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए ट्रकों में सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। यह व्यवस्था शीतलहर और बरसात में भी किसानों को सुरक्षित रखेगी।

ये भी पढ़ें: झारखंड: CM काफिले पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ़्तार, BJP ने किया किनारा

Ashiki

Ashiki

Next Story