×

मलानी-धर्मेंद्र का किस! विवादों में आ गई थी ये तस्वीर, सच्चाई थी कुछ ऐसी

देश के पूर्व कानून मंत्री और सबसे महंगे वकील राम जेठमलानी ने 95 की उम्र में आज पूरी दुनिया को अलविदा कह दिया। जेठमलानी ने लंबी बीमारी के चलते आज सुबह अपने घर पर आखिरी सांस ली। जेठमलानी अपनी फीस एक करोड़ रुपये से ज्यादा तक चार्ज की है।

Vidushi Mishra
Published on: 6 April 2023 2:34 PM GMT (Updated on: 6 April 2023 2:36 PM GMT)
मलानी-धर्मेंद्र का किस! विवादों में आ गई थी ये तस्वीर, सच्चाई थी कुछ ऐसी
X
जेठमलानी के आखिरी शब्द: सुनकर दंग रह गया था पूरा कोर्ट

नई दिल्ली : देश के पूर्व कानून मंत्री और सबसे महंगे वकील राम जेठमलानी ने 95 की उम्र में आज पूरी दुनिया को अलविदा कह दिया। जेठमलानी ने लंबी बीमारी के चलते आज सुबह अपने घर पर आखिरी सांस ली। बता दें कि सबसे मंहगें वकील के रुप में मशहूर राम जेठमलानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत साल पहले सुर्खियों में आ गए थे। जेठमलानी अपनी फीस एक करोड़ रुपये से ज्यादा तक चार्ज की है। जेठमलानी की खास बात ये भी थी उन्होंने ऐसे मामले भी लड़े हैं, जिनके लिए कभी कोई वकील सामने नहीं आया।

यह भी देखें... अर्थव्यवस्था करके चौपट मौन बैठी है सरकार :प्रियंका गांधी

राम जेठमलानी और धर्मेंद्र

राम जेठमलानी और धर्मेंद्र का एक किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके साथ ही जेठमलानी ने संजय दत्त को लेकर दिए बयान के चलते चर्चा में भी रह चुके हैं।

बता दें कि राम जेठमलानी के जन्मदिन (14 सितंबर) की पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी के दौरान राम जेठमलानी और धर्मेंद्र ने एक-दूसरे को किस किया था। राम जेठमलानी ने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के बाद एक्टर किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर को सरेआम किस कर सुर्खियां बटोरी थीं।

ram-jethmalani

उस समय टाडा केस में फंसे संजय दत्त को लेकर राम जेठमलानी ने कहा था, ”वह पार्लियामेंट के सदस्य बनने के योग्य नहीं हैं और यदि कोई भी राजनीतिक पार्टी उन्हें बतौर उम्मीदवार चुनती है तो यह पूरी तरह से देश की सुरक्षा से खिलवाड़ होगा। आखिर में मुझे यह आत्म संतोष रहेगा कि मैंने देश को चेतावनी दी थी।”

ram-jethmalani

राम जेठमलानी बीजेपी का भी हिस्सा रह चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वह देश के कानून मंत्री थे। वहीं एक्टर धर्मेंद्र भी बीकानेर से सांसद रह चुके हैं। ऐसे में धर्मेंद्र और राम जेठमलानी के बीच गहरी दोस्ती थी। हालांकि लोगों ने दोनों के किसिंग वीडियो पर आपत्ति जताई थी।

यह भी देखें... सीरियल पटियाला बेब्स की ये लीड एक्ट्रेस हुई घायल, पैर व नाक पर लगी है गहरी चोट

राम जेठमलानी से जुड़ी 10 बातें...

1. 14 सितंबर 1923 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शिकारपुर में राम जेठमलानी का जन्म हुआ था।

बंटवारे के बाद वह भारत आ गए।

2. उन्होंने 17 साल की उम्र में ही लॉं की डिग्री हासिल कर ली थी।

3. 1959 में केएम नानावती बनाम महाराष्ट्र सरकार केस से राम जेठमलानी बतौर वकील काफी फ़ेमस हुए थे। इस केस को यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ (वाईवी चंद्रचूड़) के साथ जेठमलानी ने लड़ा था।

4. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या सतवंत सिंह और केहर सिंह ने की थी। तब यह मामला जब कोर्ट में आया तो कोई भी वकील इसे हाथ नहीं लगाना चाह रहा था। तब राम जेठमलानी ने सतवंत सिंह और केहर सिंह की तरफ से ये मामला लड़ा था।

5. सुप्रीम कोर्ट में राजीव गांधी की हत्या के आरोपी वी. श्रीहरन (जिसे मुरुगन के नाम से भी जाना जाता है) की पैरवी भी जेठमलानी ने की थी।

यह भी देखें... इस बार संसद के सत्र में जितना काम हुए पिछले 6 दशकों में नहीं हुआ: पीएम मोदी

6. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में भी जेठमलानी ने की केस लड़ा था।

7. तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जे. जयललिता का एक मामला कोर्ट में आया था। यह मामला आय से अधिक संपत्ति का था, जिसको जेठमलानी ने लड़ा था।

8. 2जी स्पेक्ट्रम केस में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की पुत्री और सांसद कनिमोझी फंसी थीं, जिसमें उनके ऊपर 214 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा था। यह मामला भी जेठमलानी ने लड़ा था।

9. अपने करियर की शुरुआत में जेठमलानी ने शिवसेना की तरफ से सीपीआई के विधायक कृष्णा देसाई की हत्या के मामले में पैरवी की थी।

10. बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तरफ से उन्होंने हवाला डायरी कांड में पैरवी की थी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story