×

पशुपतिनाथ: ऐसा मंदिर जिसके दर्शन से मिलता है मोक्ष! जानें उसकी संपत्ति के बारे में

इस संपत्ति का खुलासा मंदिर की संपत्ति का आकलन करने के लिए बनाई गई एक समिति ने किया है। पशुपतिनाथ एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से गठित एक समिति के अनुसार सोने और चांदी की यह संपत्ति 1962 से 2018 के बीच की है।

Shivakant Shukla
Published on: 6 Jun 2019 1:03 PM GMT
पशुपतिनाथ: ऐसा मंदिर जिसके दर्शन से मिलता है मोक्ष! जानें उसकी संपत्ति के बारे में
X

काठमांडू: नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर ने पहली बार अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। मंदिर के पास 9.276 किलोग्राम सोना, 316 किलोग्राम चांदी और 120 करोड़ रुपये की नकदी है।

ये भी पढ़ेें— जानिए क्यों पंजाब कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए सिद्धू?

इस संपत्ति का खुलासा मंदिर की संपत्ति का आकलन करने के लिए बनाई गई एक समिति ने किया है। पशुपतिनाथ एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से गठित एक समिति के अनुसार सोने और चांदी की यह संपत्ति 1962 से 2018 के बीच की है।

न्यास के कार्यकारी निदेशक रमेश उप्रेति को काठमांडू पोस्ट ने यह कहते हुए उद्धृत किया। पहली बार हम पशुपतिनाथ एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की संपत्ति को सार्वजनिक कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेें— मोदी से निपटने के लिए अब इन​के शरण में पहुंची ममता बनर्जी

यह प्रसिद्ध हिंदू मंदिर भगवान पशुपतिनाथ (भगवान शिव) को समर्पित है। मंदिर के पास विभिन्न बैंकों में 120 करोड़ रुपये नकद, 9.276 किलोग्राम सोना, 316.58 किलोग्राम चांदी और 186 हेक्टेयर जमीन की संपत्ति है। यह मंदिर पांचवीं शताब्दी में बना था।

(भाषा)

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story