×

जानें क्यों विदेश जाकर बस गए भारत के 5 हजार अरबपति?

रिपोर्ट के मुताबिक अरबपतियों के विदेशों में बसने के कई कारण हैं। इनमें सुरक्षा, क्राइम रेट, अच्छी शिक्षा, बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं और पर्यावरण खूबसूरती जैसे कारण शामिल हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 21 April 2019 11:37 AM GMT
जानें क्यों विदेश जाकर बस गए भारत के 5 हजार अरबपति?
X

नई दिल्ली: साल 2018 में भारत से 5000 अरबपति (हाई नेटवर्थ इंडविजुअल्स) देश छोड़कर विदेशों में जाकर बस गए हैं। जानिए आखिर क्यों अरबपतियों ने देश छोड़ा और वो कहां जाकर बस गए?

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल 5 हजार भारतीय अरबपति देश छोड़कर विदेशों में जाकर बस गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम चीन का है, जहां से करीब 15 हजार अमीर लोग विदेशों में जा बसे। इसमें दूसरे नंबर पर रूस, तीसरे पर भारत है।

ये भी पढ़ें— सुबह का नाश्ता मिस करते हैं तो हो सकता है आपकी जान को खतरा, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार ये अमीर लोग जहां जाकर बसे हैं, उसमें ऑस्ट्रेलिया का नाम सबसे ऊपर है। 12 हजार अरबपति दुनियाभर से बीते साल ऑस्ट्रेलिया में जाकर बसे हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर अमेरिका, तीसरे पर कनाडा, चौथे पर स्विटजरलैंड और पांचवें पर यूएई का नाम है।

रिपोर्ट के मुताबिक अरबपतियों के विदेशों में बसने के कई कारण हैं। इनमें सुरक्षा, क्राइम रेट, अच्छी शिक्षा, बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं और पर्यावरण खूबसूरती जैसे कारण शामिल हैं।

ये भी पढ़ें— टेरेसा मे ने ईस्टर संदेश में कहा : ब्रिटेन को धार्मिक स्वतंत्रता के लिए खड़ा होना चाहिए

दुनिया के कई शहरों में हजार से ज्यादा अरबपति अपना देश छोड़कर जा बसे। इनमें पहले नंबर पर दुबई, दूसरे पर लॉस एंजेलिस, तीसरे पर मेलबर्न, चौथे पर मियामी और पांचवें पर न्यूयॉर्क है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story